
नागपुर: दोस्त की दुकान के सामने अपनी बाइक खड़ी करके मुंबई जाना एक युवक को भारी पड़ गया। इस दौरान किसी ने उनकी 90 हजार रुपए की बाइक चोरी कर ली। सूत्रों के अनुसार, बजाज नगर निवासी शक्ति सिंह ग्रोवर (27) को मुंबई जाना था।
उसने रात के करीब 12.30 बजे अपनी बाइक (एमएच49/एडब्ल्यू -8522) अजनी थाना क्षेत्र में न्यू संजीवनी मेडिकल स्टोर के सामने हैंडल लॉक लगाकर खडी की थी। इसके बाद वह मुंबई के लिए रवाना हो गए। करीब 29 दिन बाद लौटने पर उन्हें अपनी बाइक निर्धारित जगह पर दिखाई नहीं दी।
जब काफी तलाश के बाद भी बाइक नहीं मिली तो समझ आया कि किसी ने हैंडल लॉक तोड़कर बाइक चुरा ली है। उन्होंने तुरंत अजनी पुलिस को घटना की जानकारी दी। अजनी पुलिस ने भारतीय दंड संहिता के विविध धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया है और जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।
शराब पार्टी के बाद 6.60 लाख पर हाथ साफ! #NagpurNews #Crime #Fraud...
फर्जी पेमेंट स्क्रीनशॉट से सायाजी होटल में ठगी... #NagpurNews #FakePayment #HotelFraud #crimenews
नागपुर के कलमना और नंदनवन इलाके में दुष्कर्म की घटनाएं #NagpurNews #CrimeNews...
उर्स की भीड़ में कार पर वार! #NagpurNews #CrimeNews #Theft #CarTheft #BagLifting...
व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा... #NagpurNews #CyberFraud #WhatsAppScam #CyberCrime #InvestmentScam
ताजबाग उर्स में युवक पर पत्थरों से जानलेवा हमला #vidharbnews #nagpur #newsupdate...




