नागपुर: वठोडा इलाके में एक अज्ञात आरोपी ने एक निर्जन घर का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुआ और 2.95 लाख रुपए का सामान चुराकर घटनास्थल से फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने सुखदेव बड़िकाराम नागले (69) की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। वे जीजामातानगर के निवासी हैं।
शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे सुखदेव ने घर में ताला लगा दिया और इसके पश्चात अपने परिजनों के साथ एक शादी समारोह में चले गए थे। थोड़ी ही देर बाद एक अज्ञात आरोपी घर का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुआ। उसने बेडरूम में लॉकर का ताला तोड़ दिया और 25 हज़ार रुपए कॅश और 2 लाख 95 हजार रुपए के सोने के आभूषण चुरा लिए।
रात के करीब साढ़े नौ बजे सुखदेव घर लौते जिसके बाद उन्हें चोरी के बारे में पता चला। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।
RTMNU के परीक्षा सिस्टम पर फिर उठे सवाल; एडमिट कार्ड में गलत...
संविधान चौक पर सीजेपी का प्रदर्शन #nagpurnews #cockroachjanatapartyprotest #latestnews #newsupdate
NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 16 JUNE 2026 #news...
अजनी में युवक से 4 लाख अधिक की लूट.. #crime #nagpurnews #accusedarrest...
टिमकी चीमाबाई पेठ में 6 घरों में चोरी.. #crime #nagpurnews #accusedarrest #latestnews
16 नगरसेवकों ने गुटनेता बदलने की मांग ... #latestnews #politicsnews #maharashtranews #maharashtra








