Published On : Mon, Mar 2nd, 2020

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के घर के बाहर से पिस्टल समेत चोर को किया गिरफ्तार

नागपुर– मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के मातोश्री निवासस्थान के बाहर एक डकैत को गिरफ्तार किया गया है. इरशाद खान इस आरोपी का नाम है. मातोश्री के सौ मीटर के परिसर से इरशाद को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने इसके पास से एक पिस्टल और सात कारतूस जब्त किए है.

आरोपी इस जगह क्या कर रहा था इसकी जांच पुलिस कर रही है. इरशाद खान यह वांद्रे कलानगर परिसर में डकैती करने आया था.

Gold Rate
May 14- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 159,100 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,000 /-
Silver/Kg ₹ 2,70,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

आरोपी इस जगह आनेवाला है इसकी जानकारी पुलिस को पहले ही हो चुकी थी. इसलिए पुलिस ने जाल बुनकर उसको गिरफ्तार किया. मुख्यमंत्री यही रहने की वजह से यहां पर पुलिस का काफी बंदोबस्त रहता है. पुलिस की कार्यप्रणाली की सभी तारीफ़ कर रहे है.

इरशाद के पास पिस्टल क्यों थी. इसकी जांच पुलिस कर रही है. इरशाद पर मुंबई समेत गुजरात में हत्या, डकैती, डकैती का प्रयास और बिना लाइसेंस हथियार रखने के मामले दर्ज है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement