नागपुर : राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के रवि नगर स्थित लॉ कॉलेज चौक होस्टल में सत्र समाप्त होने के बाद भी रह रहे विद्यार्थियों को होस्टल खाली करने के लिए कहा गया था. जिसके बाद विद्यार्थियों की ओर से कुलगुरु डॉ.सिध्दार्थ विनायक काणे को निवेदन दिया गया था कि कुछ दिनों तक उन्हें होस्टल में रहने दिया जाए. लेकिन विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों के दिए निवेदन पर ध्यान देते हुए यह निर्णय लिया है कि जिन विद्यार्थियों की परीक्षाएं अभी चल रही हैं, साथ ही ऐसे विद्यार्थी जो स्पर्धा परीक्षा और एम.पी.एस.सी की तैयारी कर रहे हैं, उन विद्यार्थियों को कुछ दिनों की मोहलत देने का निर्णय कुलगुरु की ओर से लिया गया है.
लेकिन इसके लिए विद्यार्थियों को परीक्षा का आईकार्ड दिखाने अनिवार्य किया गया है। परीक्षा के आईकार्ड दिखाने पर ही उन्हें होस्टल में रहने की छूट दी जाएगी. जिन लोगों का शिक्षा सत्र समाप्त हो चुका है ऐसे विद्यार्थियों को होस्टल खाली करवाने ही पड़ेंगे.
Chitaroli Nagpur : नागपुर के बप्पा आखिर बनते कहाँ हैं?
NEET विवाद पर युवाओं की राय, विशेषज्ञों से मंथन
RTO में रिश्वत का खेल बेनकाब! #NagpurNews #NagpurRTO #RTO #RTOScam #RTOCorruption #ACBRaid...
चुनाव आयोग बीजेपी का एजेंट, राऊत का गंभीर आरोप #maharashtranews #delhi #newsupdate...
दो बाइक की भीषण टक्कर! WCL कर्मचारी की मौत #Nagpur #RoadAccident #BikeAccident...
लॉज की आड़ में कथित देह व्यापार का खेल! नाबालिग समेत तीन...




