Published On : Tue, Feb 15th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

CIL के DOCTORS की रिटायरमेंट आयु में नहीं होगी बढ़ोतरी

Advertisement

– देशभर के चिकित्सकों की सेवानिवृत्त की आयु 65 वर्ष निर्धारित है। CIL तथा अनुषांगिक कंपनियों के तहत 70 अस्पताल एवं 359 औषधालयों का संचालन होता है।

नागपुर – CIL एवं अनुषांगिक कंपनियों में नियोजित चिकित्सकों की सेवानिवृत्त आयु 60 वर्ष ही रहेगी। कोयला मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि इसमें किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाएगा। सीआईएल प्रबंधन का कहना है कि इसके लिए डीपीई ने कोई दिशानिर्देश जारी नहीं किया है।

याद रहे कि देशभर के चिकित्सकों की सेवानिवृत्त की आयु 65 वर्ष निर्धारित है। कोयला इंडिया लिमिटेड तथा अनुषांगिक कंपनियों के तहत 70 अस्पताल एवं 359 औषधालयों का संचालन होता है। अस्पताल एवं औषधालयों के लिए चिकित्सकों की स्वीकृत संख्या 1568 हैं। हालांकि स्वीकृत संख्या से कम डॉक्टर्स कार्यरत हैं।

CIL प्रबंधन को चिकित्सकों की रिटायरमेंट आयु 60 से बढ़ाकर 65 वर्ष करने के लिए प्रयास किया जाना चाहिए। ताकि इनकी कमी की समस्या को भी कम किया जा सके। इसके लिए श्रमिक संगठनों को भी दबाव बनाना होगा।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.