Published On : Wed, May 25th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

महाराष्ट्र में अगले चार-पांच दिनों में होगी तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Advertisement

मुंबई: पिछले कुछ दिनों में राज्य के कई इलाकों में प्री-मानूसन (Pre-Monsoon) बारिश (Rain) देखने को मिली है। मौसम विभाग ने इसे लोकल डिस्टर्बेंस (Local Disturbance) करार दिया था। अब मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में महाराष्ट्र (Maharashtra) के कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार दिनों में मुंबई (Mumbai), ठाणे (Thane), रायगड, पालघर सहित राज्य के रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, धुले, नंदूरबार, जलगांव कोल्हापुर, सांगली, सोलापुर, यवतमाल, अहमदनगर, कोल्हापुर, सांगली, सोलापुर और विदर्भ के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग का कहना है कि कोंकण और विदर्भ के कुछ हिस्सों में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है। राजस्थान के उत्तर-पूर्वी भाग से उत्तर-पूर्वी अरब सागर तक एक निम्न दबाव का क्षेत्र तैयार हुआ है। उत्तर-पूर्वी राजस्थान से बंगाल की खाड़ी तक उत्तर प्रदेश से गुजरने वाली हवा के ऊपरी हिस्से में भी चक्रवात की स्थिति बनी हुई है। इसके चलते उत्तर भारत के कई राज्यों में आंधी तूफान के साथ तेज बारिश हुई है। मौसम विभाग ने कोंकण, विदर्भ और कोल्हापुर सहित मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में अगले चार दिनों तक बारिश होने की जानकारी दी है।

Gold Rate
June 12 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 48,200 /-
Gold 22 KT ₹ 1,37,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

महाराष्ट्र में 3 से 9 जून के बीच मानसून आएगा
मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी के साथ अंडमान में प्रवेश करने वाला मानसून अनुकूल परिस्थितियों के अभाव में पिछले तीन दिनों से आगे नहीं बढ़ पाया है। मुंबई में हर साल 10 जून तक मानसून आता है। हालांकि इस साल मानसून का आगमन जल्दी होगा। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि महाराष्ट्र में 3 से 9 जून के बीच मानसून आएगा और 10 से 16 जून के बीच भारी बारिश होगी। मौसम विभाग के मुताबिक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मानसून तय समय से एक हफ्ते पहले 22 मई के बजाय 15 मई को पहुंचा। क्षेत्रीय मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि यह 27 मई तक केरल और फिर 5 से 6 जून तक मुंबई पहुंच जाएगा।

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

गोवंश तस्करी गिरोह पर पहली बार मकोका ...#crime #latestnews #nagpurnews #vidarbha #maharashtra

गोवंश तस्करी गिरोह पर पहली बार मकोका ...#crime #latestnews #nagpurnews #vidarbha #maharashtra

रोहित पवार को कर्जमाफी का अध्ययन नहीं: परिणय फुके #nagpurnews #rohitpawar #PoliticalNews

रोहित पवार को कर्जमाफी का अध्ययन नहीं: परिणय फुके #nagpurnews #rohitpawar #PoliticalNews

विलय हो तो शरद पवार बनें अध्यक्ष: गजभिये #nagpurnews #MaharashtraNews #politicsnews

विलय हो तो शरद पवार बनें अध्यक्ष: गजभिये #nagpurnews #MaharashtraNews #politicsnews

कांग्रेस में विलय की अटकलें पूरी तरह खारिज ...#news  #latestnews #maharashtranews #vidarbha #nagpur

कांग्रेस में विलय की अटकलें पूरी तरह खारिज ...#news #latestnews #maharashtranews #vidarbha...

100 करोड़ घोटाले की जांच की मांग ...#news #politicsnews #maharashtranews #vidarbha #latestnews

100 करोड़ घोटाले की जांच की मांग ...#news #politicsnews #maharashtranews #vidarbha #latestnews

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges