Published On : Thu, Jun 26th, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

दोपहिया वाहनों पर टोल लगाने का कोई प्रस्ताव नहीं: नितिन गडकरी

Advertisement

नागपुर: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दोपहिया वाहनों पर टोल टैक्स लगाए जाने की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर कहा कि सरकार का ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है और मौजूदा व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

गडकरी ने अपने पोस्ट में लिखा, “कुछ मीडिया संस्थान दोपहिया वाहनों से टोल वसूली के बारे में भ्रामक खबरें फैला रहे हैं। ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। दोपहिया वाहनों को टोल टैक्स से छूट जारी रहेगी।” उन्होंने मीडिया से अपील की कि वे असत्यापित जानकारी प्रसारित न करें क्योंकि इससे जनता में अनावश्यक भ्रम फैलता है।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि 15 जुलाई से दोपहिया वाहनों को टोल टैक्स के दायरे में लाया जा सकता है। इस संदर्भ में गडकरी का यह स्पष्टीकरण महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

फिलहाल, राष्ट्रीय राजमार्गों पर दोपहिया वाहनों को टोल शुल्क से छूट दी गई है और यह नीति यथावत बनी हुई है। हालांकि, एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे और एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.