Published On : Sat, Mar 5th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

अन्नदान से बड़ा कोई दान नहीं:- तहसीलदार वाघमारे

Advertisement

अ. भा. पत्रकार संघ के 5 दिवसीय महाप्रसाद वितरण का शुभारंभ
हजारों श्रद्धालू उठा रहे महाप्रसाद का लाभ

हिंगना: भूखे को खाना खिलाना और प्यासे को पानी पिलाने से बड़ा कोई पुण्य का काम नहीं है। अखिल भारतीय पत्रकार संघ की ओर से पिछले 15 वर्षों से निरंतर 5 दिन महाप्रसाद वितरण किया जा रहा है।

यह कार्य बेहद सराहनीय है। अन्नदान से बड़ा कोई दान नहीं। यह प्रतिपादन सावनेर तहसील के तहसीलदार प्रताप वाघमारे ने किया। वे हज़रत बाबा ताजुद्दीन औलिया (र. अ.) के सालाना वाकी उर्स पर विगत 15 वर्षों से अखिल भारतीय पत्रकार संघ की ओर से रेल्व टउन के पास, वाकी रोड पाटसावगी में आयोजित 3 मार्च से 7 मार्च तक 5 दिवसीय भव्य महाप्रसाद वितरण समारोह के उदघाटन पर बोल रहे थे।

इस वक्त अध्यक्ष स्थान पर पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक खुजनारे थे। प्रमुख अतिथि विर्दभ राज्य आंदोलन समिति के अध्यक्ष अरुण केदार, नरेश निमाजे, प्रदीप केदार, दिलीप केदार, अशोक चौधरी, अनिल पानपत्ते, निता इटनकर, वीरेन शाह, मुकेश मसूरकर, अरविंद भोंसले, चंद्रशेखर कुहिते, फिरोज शेख, मोरेश्वर शूर्यवंशी, नितेश गवाने आदि उपस्थित थे।

Advertisement

वाकी स्थित हजरत बाबा ताजुद्दीन औलिया (र. अ.) की मजार शरीफ पर चादर पेश की गई। वापस रेल्वे टाउन के पास, वाकी रोड़, पाटनसावगी में अखिल भारतीय पत्रकार संघ के पंडाल में स्थित बाबा ताजुद्दीन के फोटो पर चादर पेश कर महाप्रसाद वितरण का शुभारंभ किया गया। करेक्रम का संचालन पत्रकार संघ के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश लगोटे और आभार प्रदर्शन पत्रकार संघ के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष शेख अलीम महाजन ने किया। कारेक्रम के सफलतार्थ आयोजक अखिल भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश लंगोटे, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष शेख़ अलीम महाजन, प्रदेश उपाध्यक्ष रफीक शेख, मोरेश्वर खडसे, वासुदेव खडसे आदि परिश्रम कर रहे हैं।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.