Published On : Fri, Oct 19th, 2018

फिर संकट में शहर बस सेवा : स्कैनिया के बाद डिम्ट्स ने दिया अल्टीमेटम

Advertisement

निष्क्रिय अधिकारी-पदाधिकारी से मनपा परिवहन सेवा संकट में

नागपुर : विगत माह स्कैनिया ने अल्टीमेटम देकर ‘ग्रीन बस’ संचलन बंद किया और अब डिम्ट्स ने कड़ी शर्त के साथ अल्टीमेटम दिया कि शर्त की तय शत-प्रतिशत रकम पूरी न मिलने पर अगले माह के दूसरे सप्ताह से काम छोड़ दिया जाएगा. इस चेतावनी से प्रशासन और पदाधिकारियों में बेचैनी छाई हुई है.

Gold Rate
July 30 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,100 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,18,100/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

याद रहे कि मनपा की माली हालत ख़स्ता है. इस पर पांच सौ करोड़ के पार जा चुकी देवदारी का बोझ पहले से है. इसी बीच बुधवार को डिम्ट्स के नागपुर प्रकल्प के निदेशक ने, जो अमूमन दिल्ली में रहते हैं, मनपा के परिवहन समिति प्रमुख को सौंपा. सूत्र बताते हैं कि उस पत्र में महीने की बकाया राशि अविलंब जारी करने के लिए कहा गया है. भुगतान न होने पर 12 नवंबर से काम बंद कर दिया जाएगा. पत्र में यह भी ताक़ीद दी गई कि यह डिम्ट्स की बोर्ड मीटिंग का फैसला है.

सूत्र बताते हैं कि पत्र की गंभीरता को नज़रअंदाज करते हुए परिवहन विभाग के तथाकथित अधिकारी और परिवहन समिति सभापति ने इसे गंभीरता से लेते दिखाई नहीं दे रहे. अधिकारी यह मानकर चल रहे है कि डिम्ट्स ऐसा पहले भी कई बार कर चुका है फिर भी आज तक बना हुआ है.

Advertisement

जानकारी के अनुसार मनपा के परिवहन विभाग से सम्बंधित बकायेदारों का कुल बकाया ५० करोड़ के आसपास है. जिसमें से दीपावली पूर्व ३० से ४०% का भुगतान अनिवार्य है. उल्लेखनीय यह है कि ग्रीन बस का संचालन बंद होने से परिवहन विभाग को किरकिरी झेलनी पड़ रही है. अब अगर डिम्ट्स ने काम बंद किया तो शहर परिवहन सेवा दम तोड़ देंगी. ऐसे में समय रहते मनपा को इससे पहले मनपा प्रशासन को डिम्ट्स की चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए हल निकालने पर विचार करना होगा.

Advertisement
नासिक में रेड अलर्ट, भारी बारिश जारी #maharashtranews #nashik #newsupdate #maharashtra #news

नासिक में रेड अलर्ट, भारी बारिश जारी #maharashtranews #nashik #newsupdate #maharashtra #news

हतनूर बांध से पानी छोड़ने में बड़ी बढ़ोतरी #maharashtranews #jalgoan #newsupdate #maharashtra

हतनूर बांध से पानी छोड़ने में बड़ी बढ़ोतरी #maharashtranews #jalgoan #newsupdate #maharashtra

5 घंटे तक सड़क पर तड़पती रही गौमाता!

5 घंटे तक सड़क पर तड़पती रही गौमाता!

एमपीएससी पेपर लीक जांच अपराध शाखा #maharashtranews #navimumbai #newsupdate #maharashtra

एमपीएससी पेपर लीक जांच अपराध शाखा #maharashtranews #navimumbai #newsupdate #maharashtra

38 हजार किसान कर्जमाफी योजना में पात्र

38 हजार किसान कर्जमाफी योजना में पात्र

तेलंगाना मर्डर मिस्ट्री में नागपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी,

तेलंगाना मर्डर मिस्ट्री में नागपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी,

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges