Published On : Sat, Mar 21st, 2015

अमरावती : फिर वसूलेंगे रहदारी पास

Advertisement


मनपा सभा में मंजूरी

अमरावती। शहर सीमा के सभी नाकों पर ट्रकों व गुड्स से फिर एक बार रहदारी पास वसूली जाएंगी. शुक्रवार को महानगरपालिका की जनरल बाडी मीटिंग में प्रशासन व्दारा पेश किये गये इस प्रशासकीय विषय को सर्वानुमति से मंजूरी प्रदान की गई. मनपा के बजट में एलबीटी से 120 करोड़ की आय अपेक्षित थी, लेकिन राज्य सरकार व्दारा 1 अगस्त से एलबीटी हटाने का निर्णय लिया है. जिसके कारण मनपा का बजट गड़बड़ा सकता है.

वर्ष 2013 में हुई थी बंद
इसलिए बंद किया गया आय का स्त्रोत रहदारी पास वसूली (टीपी पास) दुबारा शुरु करने का विषय प्रशासन ने सभा में रखा. जिसकी एक प्रति पालकमंत्री तथा एक प्रति सरकार को भेजने की बात सभापति विलास इंगोले ने कही. अरुण जयस्वाल ने इस प्रस्ताव को खुला विरोध दर्शाया. जबकि दिगंबर डहाके ने अमरावती शहर की गाडियों को छोडक़र टीपी पास वसूलने की सलाह दी. जबकि अन्य पार्षदों ने ट्रान्सपोर्ट के आंदोलन शुरु होने की चिंता व्यक्त की. शहर सीमा के सभी 7 नाकों पर यह टीपी पास वसूली वर्ष 2013 में बंद कर दी गई थी. प्रति गाडी 130 रुपये के हिसाब से यह रहदारी वसूली जाती थी. बंद होते समय 12 करोड़ में यह ठेका निजी एजेंसी को दिया गया था.
Aamravati Mahanagar Palika

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.