Published On : Sat, Nov 22nd, 2014

आष्टी : शॉपिंग कर उड़ाए 71,909

Advertisement


आष्टी (गड़चिरोली)
। यहां के निवासी विलास टोंगलवार के बैंक के अकाउंट से 71,909 रूपये ऑनलाइन शॉपिंग करके चुराने की घटना उजागर हुई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना 7 नवंबर को घटी. घटना के दौरान टोंगलवार साईं वर्धा पॉवर प्लांट पर थे.  उन्हें सुबह 11:54 को 9771187118 क्रमांक से फोन आया. अज्ञात व्यक्ती ने कहां कि, ‘मै स्टेट बैंक का अधिकारी राहुल कुमार बंगलोर से कहकर आपका एटीएम कार्ड रिनिव्हल करना है. जिसके लिए आपका एटीएम पिन नंबर चाहिए. एटीएम कार्ड बंद होने के बाद बनाने के लिए काफी समय लगेगा’ इस पर से विलास ने अपना पिन नंबर आरोपी को बता दिया. दोपहर 01:55 बजे उसी व्यक्ती ने 8877500252 नंबर से फोन किया और आपका एटीएम कार्ड रिनिव्हल हो गया ऐसा बताया.

8 नवंबर को जब विलास ने एटीएम में जाकर बैलेंस चेक किया तो पता चला कि, अकाउंट में 472 रूपये बचे है. बैंक जाकर उन्होंने जांच करने पर पता चला कि, ऑनलाइन शॉपिंग करके 71,909 रूपये चोरी हो गए. अज्ञात व्यक्ति ने एक ही दिन में अलग-अलग जगह से 15 बार खरीदारी की थी. विलास टोंगलवार ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी. जिसकी ओर आष्टिवासियों का ध्यान लगा है.

ATM card

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.