Published On : Tue, Sep 25th, 2018

3 सेंधमार बंदी, 13 वारदातों का खुलासा

Advertisement

नागपुर: क्राइम ब्रांच की टीम मोहर्रम के निमित्त परिसर में गश्त कर रही थी. इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि कुछ लोग चोरी का माल बेचने की फिराक में घूम रहे हैं. खबर मिलते ही पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया. पूछताछ में कलमना थाना क्षेत्र के चित्रशालानगर में कोलबा पराते (32) के घर पर चोरी करने की कबूली दी. पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

पकड़े गए आरोपियों में हस्तीनापुर निवासी मोहम्मद आरिफ मोहम्मद मिजान (22), वाजपाईनगर निवासी साबिर रज्जाक शेख (22) और मांडवा बस्ती, उप्पलवाड़ी निवासी अंकुश छबीलाल केन (21) का समावेश है.

उनके पास मिले सोने के जेवरात के बारे में अधिक पूछताछ करने पर 13 वारदातों का खुलासा किया. आरोपियों ने कलमना में 4, न्यू कामठी थाना क्षेत्र में 4, जरीपटका में 2 और यशोधरानगर थाना क्षेत्र में 3 वारदातों को अंजाम देने की कबूली दी.

आरोपियों से 1.67 लाख रुपये का माल जब्त किया जा चुका है. डीसीपी संभाजी कदम और एसीपी संजीव कांबले के मार्गदर्शन में एपीआई प्रमोद घोंगे, विक्रांत सगणे, दिनेश लबड़े, पीएसआई आशीष चेचरे, सुनील राऊत, हेड कांस्टेबल राजेश यादव, मंगेश लांडे, कन्हैया लिल्हारे, अजय बघेल, अरुण चांदणे, रवि शाहू, नामदेव टेकाम, नरेंद्र ठाकुर, प्रीतम ठाकुर, अमोल भक्ते और उत्कर्ष राऊत ने कार्रवाई को अंजाम दिया.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.