Published On : Fri, Jun 1st, 2018

मुंबई से नागपुर आ रही सेवाग्राम एक्सप्रेस में चोरी का अजीबो-गरीब मामला

Advertisement
Sevagram Express

File Pic

नागपुर: शुक्रवार को मुंबई से नागपुर पहुँची सेवाग्राम एक्सप्रेस में अजीबो ग़रीब चोरी का मामला सामने आया। दरअसल ट्रेन के पार्सल डिब्बे के दरवाज़े में लगा ताला,दरवाजा सब सही सलामत है लेकिन डिब्बे के अंदर से लाखों रूपए का माल ग़ायब है। शुक्रवार सुबह जब ट्रेन नागपुर स्टेशन पहुँची तो डिब्बे का दरवाजा खोलने पर उसके भीतर रखा माल नदारद पाया गया। इस चोरी ने आरपीएफ और जीआरपी के भी होश पाख्ता कर दिए है।

रेल विभाग द्वारा रेलगाड़ी में पार्सल सुविधा के लिए निजी कंपनी को लीज पर एक डिब्बा प्रदान किया जाता है ये कंपनी ही पार्सल की बुकिंग करने का काम करती है। ऐसी ही एक कंपनी ने नागपुर सेवाग्राम एक्सप्रेस की एक बोगी पार्सल सुविधा के लिए किराये से ली हुई है। हर दिन की ही तरह मुंबई से पार्सल बुक होकर नागपुर पहुँचा लेकिन जब ताला खोला गया तो उसमे रखा सामान नदारद पाया गया। आरपीएफ के मुताबिक जो जानकारी सामने आयी है उसके अनुसार बोगी में इलेट्रॉनिक सामान के अलावा दवाईयाँ राखी हुई थी।

चलती ट्रेन में चोरी होने की घटना सामने आने के बाद रेलवे की सुरक्षा एजेंसियों ने जब जाँच की तो पाया की ट्रेन का दरवाजा उसमे लगा ताला सही सलामत है। सुरक्षा एजेंसिया भी ये समझ नहीं प् रही है की आखिर चोरी कैसे हुई है। वैसे आरपीएफ के सूत्रों ने नागपुर टुडे को बताया की इस मामले की जाँच जारी है। ट्रेन जिन स्टेशनों से होकर नागपुर पहुँचती है वहाँ पूछताछ की जा रही है। चोरी कैसे हुई इसका खुलासा जाँच के बाद ही सामने आ पायेगा। वैसे ये पार्सल बोगी में चोरी का कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी ऐसे वाकये सामने एते रहे है लेकिन इस बार का मामला जरा अलग दिखाई दे रहा है।

कयास लगाया जा रहा है की हो सकता है की मुंबई से पार्सल लोड हुआ ही न हो, वैसे कहाँ ये भी जा रहा है की शातिर चोर ने जनरल बोगी के ड़िब्बे से पार्सल बोगी में प्रवेश किया हो लेकिन आरपीएफ ने इस संभावना को ख़ारिज किया है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.