Published On : Thu, Jan 8th, 2015

मोहपा के भवानी देवी मंदिर में चोरी

Advertisement

 

  • दानपेटी फोडकर ढाई लाख के मालपर हाथ साफ़
  • गत दो माह में करीब 4 चोरियां, नागरिकों में दहशत
  • पुलिस की कार्यप्रणालीपर प्रश्नचिन्ह 

संवादाता / निशांत टाकरखेडे

Bhawani Devi  Mohpa 1
मोहपा (नागपुर)।
कलमेश्वर पुलिस स्टेशन अंतर्गत आने वाले मोहपा भवानी देवी मंदिर की दानपेटी फोड़कर करीब 1 लाख रूपए नगद तथा डेढ़ लाख रूपए के सोने के आभूषण अज्ञात चोरों ने उड़ा लिए. ताला न तोड़ते हुए चोरों ने दरवाजा खोलने के लिए मास्टर चाबी का इस्तेमाल किया है. मंदिर में 24 घंटे पुजारी रहता है. पुजारी मंदिर के खोली में ही रहता है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहपा के भवानी देवी मंदिर के पुजारी रोज की तरह तड़ के तीन बजे उठा. इस दौरान पुजारी को चोर चोरी करते हुए दिखाई दिए. चोरों ने पुजारी के पेट पर चाकू से वार करने का प्रयास किया. पुजारी खोली का दरवाजा अंदर से बंद कर जोर-जोर से चिल्लाने लगा. इस वजह से चोर डरकर घटनास्थल से फरार हो गए.

भवानी देवी मंदिर में चोरी होने खबर शहर में तेजी से फ़ैल गयी. नागरिकों को मंदिर की ओर जाते देख गस्त पर तैनात पुलिस गाडी लेकर घटनास्थल पहुंचे. उन्होंने इस घटना की जानकारी कलमेश्वर पुलिस स्टेशन के थानेदार को दी. मोहपा में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए थानेदार घटनास्थल पहुंचे. सुबह 10 बजे के करीब घटनास्थल का पंचनामा कर अज्ञात चोरों के खिलाफ भादवि की धारा 379, 34 के तहत मामला दर्ज करके आगे की जाँच शुरू कर दी है.

Advertisement

उल्लेखनीय है कि, विगत माह में मोहपा में यह चौथी चोरी की घटना है. अभी तक एक भी चोरी का पता नहीं चल पाया हैं. चोरों को पकड़ना पुलिस के सामने एक आवाहन है. चोरी की बढ़ती वारदात से शहर के नागरिक तथा व्यापारीयों में डर का वातावरण निर्माण हुआ है. इस वजह से पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह निर्माण हो रहा है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.