Published On : Thu, Jan 29th, 2015

धारणी : सीसीटीवी से पकड़ी गई चोरी

Advertisement


शराब दूकान में हुई थी वारदात

धारणी (अमरावती)। यहां के दयाराम चौक स्थित सुनील चौथामल की शराब की दूकान में चोरी करने वाले अरविंद दहीकर (30, निवासी वार्ड क्रमांक 3) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.सीसीटीवी कैमरे में आरोपी की तस्वीर आ जाने से उसेो गिरफ्तार किया जा सका.जानकारी के अनुसार 25 जनवरी को तडक़े आरोपी ने शराब की दूकान में सेंध लगाकर प्रवेश किया. वहां उसे पैसे नहीं मिले जिसके चलते उसने दूकान में रखी शराब पी एवं वहां पर रखी बोतलों को पटककर तोड़ दिया.इस बीच दूकान में लगे कैमरों को भी उसने नुकसान पहुंचाया.बावजूद इसके एक कैमरे में उसकी तस्वीर स्पष्ट रुप से नजर आई. इस आधार पर पुलिस ने आरोपी अरविंद को गिरफ्तार किया. 27 जनवरी को उसे अदालत में पेश किया गया. अदालत ने उसे न्यायिक गिरासत में रखने के निर्देश दिए.

गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व भी चोरों ने इस दूकान में चोरी की थी. निरीक्षक नंदकिशोर शेलके के मार्गदर्शन में धारणी पुलिस मामले ती जांच कर रही है.

cctv_camera_1246861ccctv_camera_1246861c

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.