Published On : Tue, May 17th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

शहर में दो स्थानों पर चोरी

Advertisement

नागपुर: अलग-अलग घटनाओं में चोरों ने एक इंजीनियर समेत दो व्यक्तियों के घरों के ताले तोड़ दिए और लाखों रुपए का सामान चुराकर घटनास्थल से फरार हो गई। पहली घटना हुडकेश्वर थाना क्षेत्र की है। चोरों ने दिनदहाड़े निर्जन घर में घुसकर कॅश और जेवर चुराकर घटनास्थल से फरार हो गए। पुलिस ने अश्विन शांताराम उमाक (32) की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है।

वह चंद्रभागा नगर का निवासी है। अश्विन मनपा के आपली बस विभाग में कार्यरत है। उनकी पत्नी महावितरण में इंजीनियर है। दंपति ने अपने घर में ताला लगा दिया और शनिवार सुबह करीब 11 बजे अपने अपने काम पर चले गए। इसी दौरान अज्ञात चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ घर में दाखिल हो गए। उन्होंने बेडरूम की अलमारी से 20 हज़ार रुपए कॅश और 3.65 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। शाम के करीब पांच बजे अश्विन घर लौट रहे थे तब उन्हें चोरी की जानकारी मिली। उन्होंने घटना की सूचना हुडकेश्वर पुलिस को दी। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

1.41 लाख का माल चोरी
दूसरी घटना अजनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है। पुलिस ने नीतीश रमेश झाड़े (32) की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। शनिवार दोपहर को करीब 2.30 बजे नीतीश अपने घर में ताला लगाकर अपने परिवार के साथ शादी सभागृह की ओर निकल पड़ा। इसी दौरान अज्ञात चोर मुख्य दरवाजे को तोड़कर उनके घर में घुस गए। अलमारी में सोने-चांदी के आभूषण समेत 1.41 लाख रुपए का सामान चुराकर घटनास्थल से फरार हो गए।

दोपहर को करीब ढाई बजे जब नीतीश घर लौटे तो उन्हें पता चला कि चोरी हुई है। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। अजनी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। प्रारंभिक जांच के बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.