Published On : Fri, Nov 14th, 2014

कन्हान : फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

Advertisement
Murtk Parsant Kanojiya Kandri-Kanhan
कन्हान (नागपुर) :
संताजी नगर कान्द्री के एक युवक ने अपने ही घर सीलिंग फैन से फ़ासी लगाकर आत्महत्या की.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 13 नवंबर को संताजी नगर कान्द्री निवासी नंदलाल कनोजिया के बेटे प्रशांत उर्फ़ मोनु नंदलाल कनोजिया (28) ने शाम 5 बजे के करीब अपने घर पर सीलिंग फैन को रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है. माँ-बाप दोनों नागपुर में होने से घर पर कोई नहीं था. वे लोग आने पर घर का दरवाजा खटखटाया लेकिन दरवाजा नहीं खुला. खिड़की से झांकने के बाद प्रशांत सीलिंग फैन से लटका हुआ दिखाई दिया. दरवाजा तोड़कर उसे निचे उतारा गया और कामठी अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने प्रशांत को मृत घोषित कर दिया. कन्हान पुलिस ने आकस्मित मौत का मामला दर्ज कर आगे की जाँच प्रारंभ की है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.