Published On : Tue, Jun 28th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

जनहित के काम न रुकें इसलिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का फैसला

Advertisement

– मंत्रियों, राज्यमंत्रियों के विभागों में फेरबदल

मुंबई : मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पाँच अनुपस्थित मंत्रियों और चार अनुपस्थित राज्य मंत्रियों के विभागों को अन्य मंत्रियों को सौंपने का फैसला किया है ताकि जनहित के कार्य बिना रुके निर्बाध रूप से और भारी बारिश और आपदा की स्थिति में भी जारी रह सकें।

महाराष्ट्र सरकार के नियम 6-अ के नियम 6-अ के तहत अनुपस्थिति, बीमारी अथवा अन्य किसी कारणवश जब कर्तव्य निर्वाह करना संभव न हो ऐसी स्थिति में मुख्यमंत्री द्वारा अपनी अनुपस्थिति में अपने सभी अथवा कुछ कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए किसी अन्य मंत्री को निर्देश दिया जा सकता है। इसी प्रकार जब कोई मंत्री अपने कर्तव्यों का पालन करने में असमर्थ होता है, तो इस प्रावधान के तहत उस मंत्री की अनुपस्थिति में, मुख्यमंत्री किसी अन्य मंत्री को उसके सभी या कुछ कर्तव्यों को पूरा करने का निर्देश दे सकता है।

संबंधित मंत्रियों तथा राज्यमंत्रियों के विभागों के काम उनके नामों के सामने दर्शाए गये मंत्रियों तथा राज्यमंत्रियों को अगले आदेश तक सौंपे जा रहे हैं।

Advertisement

मंत्रियों के विभागों के आवंटन में परिवर्तन:
एकनाथ शिंदे के शहरी विकास, सार्वजनिक निर्माण (सार्वजनिक उद्यम) विभाग सुभाष देसाई को, गुलाबराव रघुनाथ पाटिल के जलापूर्ति और स्वच्छता विभाग अनिल दत्तात्रेय परब को, दादाजी दगडू भूसे के कृषि और भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग तथा संदीपान आसाराम भुमरे रोजगार गारंटी तथा फलोत्पादन विभाग शंकर यशवंतराव गडाख को, उदय सामंत का , उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग आदित्य ठाकरे दिये गये हैं।

राज्य मंत्रियों के विभागों के आवंटन में फेरबदल :
शंभूराज शिवाजीराव देसाई (विभाग कोष्ठक में) संजय बाबूराव बंसोडे, राज्य मंत्री (गृह ग्रामीण), विश्वजीत पतंगराव कदम, राज्य मंत्री (वित्त, योजना, कौशल्य विकास और उद्यमिता, विपणन) सतेज उर्फ बंटी डी. पाटिल, (रा.उ.शु.)।

राजेंद्र शामगोंडा पाटिल यड्रावकर राज्यमंत्री के विभाग (कोष्ठक में) विश्वजीत पतंगराव कदम, राज्यमंत्री (सार्वजनिक स्वास्थ्य व परिवार कल्याण), प्राजक्त प्रसाद तनपुरे, राज्यमंत्री (चिकित्सा शिक्षण, वस्त्रोद्योग),सतेज उर्फ बंटी डी. पाटिल, राज्यमंत्री (खाद्य व औषधि प्रशासन),आदिति सुनिल तटकरे, राज्यमंत्री (सांस्कृतिक कार्य)

अब्दुल नबी सत्तार, राज्य मंत्री के विभाग (कोष्ठक में) प्राजक्त प्रसाद तनपुरे, राज्य मंत्री (राजस्व), सतेज उर्फ बंटी डी. पाटिल, राज्य मंत्री (ग्रामीण विकास), आदिति सुनील तटकरे, राज्य मंत्री (बंदरगाह, खार भूमि विकास, विशेष सहायता)

ओमप्रकाश उर्फ बच्चू बाबाराव कडू, राज्य मंत्री का विभाग (कोष्ठक में) आदिति सुनील तटकरे, राज्य मंत्री (स्कूल शिक्षा), सतेज उर्फ बंटी डी. पाटिल, राज्य मंत्री (जल संसाधन और लाभ क्षेत्र विकास, कामगार), संजय बाबूराव बनसोडे, राज्य मंत्री (महिला एवं बाल विकास), दत्तात्रेय विठोबा भरणे, राज्य मंत्री (अन्य पिछड़ा बहुजन कल्याण)

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.