Published On : Sat, Nov 11th, 2017

मुंबई: कार में बैठी थी महिला और सात महीने का बच्चा फिर भी उठा ले गयी पुलिस

Advertisement


 मुंबई: सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में ट्रैफिक पुलिस का एक हवलदार अपने साथियों के साथ एक सफ़ेद कार को उठाकर ले जा रहे हैं। जिस कार को टो यानी उठाकर ले जाया जा रहा है उसकी पिछली सीट पर एक महिला और उसकी गोद में एक बच्चा है। वीडियो बनाने वाला शख्स बार बार पुलिस वाले को कहता सुनाई दे रहा है की आप गाडी उठाकर ले जा रहे हैं। लेकिन उसमे एक सात महीने का बच्चा और उसकी माँ मौजूद थी। फिर भी पुलिस वाला उसकी बातों पर ध्यान नहीं देता है।

बताया जा रहा है ये वीडियो कल मलाड इलाके में बनाया गया है। इस वीडियो को राखी नामक एक महिला ने अपने फेसबुक पर पोस्ट किया है। वीडियो बनाने वाला शख्स किसी काम से मुंबई के मलाड SV रोड पर गया था। और सड़क किनारे अपनी सफ़ेद मारुती कार को पार्क किया था। उस वक़्त कार में उसकी पत्नी और बच्चा मौजूद थे। शख्स का आरोप है कि कार में लोग मौजूद थे। फिर भी पुलिस जबरन कार को टो कर ले जाने लगी। बता दे की वीडियो बनाने वाला शख्स ये साफ़ कहते हुए सुनाई दे रहा है कि वो फाइन भरने के लिए भी तैयार है। लेकिन उसके बावजूद ट्रैफिक पुलिस के जवान शशांक राणे ने गाडी को टोइंग कर लेकर गए।

Gold Rate
06 Feb 2026
Gold 24 KT ₹ 1,52,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,42 300 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement