Published On : Fri, Jul 7th, 2017

नागपुर की महिला को सऊदी अरब में बेचा, 2 लाख रुपए में किया था सौदा

Advertisement
Woman Sold

Representational Pic


नागपुर: 
शहर के सक्करदरा क्षेत्र की 37 वर्षीय महिला को रसोईये की नौकरी दिलाने के बहाने उसे सऊदी अरब में ले जाकर 2 लाख रुपए में बेच दिया गया. उसे गुलाम के रूप में खरीदने वाले शेख ने महिला को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और उसे बंधक बनाकर अपने घर में रखा है. पीड़ित महिला के भाई की शिकायत पर सक्करदरा पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. जिसमे तीन आरोपी नागपुर के, एक मुंबई का और एक सऊदी अरब का है. सक्करदरा पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार सक्करदरा निवासी महिला को नागपुर के आरोपी शम्मा, हाजी साहब, सईद और मुंबई के मुस्तफाभाई ने उसे सऊदी अरब निवासी मेहरोज रियाध को बेच दिया. पीड़ित महिला के भाई ने पुलिस को बताया की सितम्बर 2016 को उसकी बहन को आरोपी शम्मा हाजी साहब, सईद उसे उमराह में खाना पकाने का काम दिलाने के उद्देश्य से लेकर गए थे. आरोपी उसे मुंबई के मुस्तफाभाई के पास लेकर गए थे.

इसके बाद चारों आरोपियों ने उसकी बहन को बेचने के उद्देश्य से उसका पासपोर्ट तैयार किया. उसके बाद सऊदी अरब के शेख के पास ले जाकर 2 लाख रुपए में बेच दिया गया. कुछ दिन पहले पीड़ित महिला ने किसी तरह अपने भाई से संपर्क किया और भाई को अपनी आप बीती सुनाई. जिसके बाद पीड़ित महिला के भाई ने सक्करदरा पुलिस स्टेशन पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई. इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.