Published On : Wed, Nov 26th, 2014

गड़चिरोली : हेमलकसा से युवती गायब!

Advertisement

 

  • अभिभावकों को वनरक्षक पर शंका
  • पुलिस सरगर्मी से तलाश में जुटी

गड़चिरोली। वनरक्षक के साक्षात्कार के लिए जा रही हूं, कह कर घर से निकली युवती पिछले 20 दिनों से लापता है. यह घटना भामरागढ़ तालुका के हेमलकसा में हुई. इस मामले में अभिभावकों ने भामरागढ़ व अहेरी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवा कर एक वनरक्षक पर शंका जाहिर की है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लापता युवती का नाम संगीता जोगा मडावी (22) है, जो 6 नवम्बर को गड़चिरोली में वनरक्षक पद के साक्षात्कार के लिए जा रही हूं, कह कर घर से निकल पड़ी थी. उसके बार दूसरे दिन गड़चिरोली से वापस आते वक्त आलापल्ली में उतरी और वहां से लापता हो गयी. सभी जगहों पर तलाशने के बाद उसके नहीं मिलने पर संगीता के पिता व चाचा भामरागढ़ व अहेरी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवायी कि अहेरी तालुका के दिना-चेरपल्ली के एक वनरक्षक ने उससे शादी करने की बात कही थी, परंतु बाद में शादी करने से मना कर दिया था. उसी दिन संगीत हेमलकसा से निकली थी. उसके बाद दूसरे दिन उसने अपनी बहन के पति ने वनरक्षक द्वारा शादी करने से मना कर दिए जाने की सूचना मोबाइल पर दी थी. तब से संगीता लापता हो गयी. उसके बाद उस वनरक्षक ने मोबाइल पर संगीता के पिता को एंगेजमेंट के लिए आ रहे हैं, सूचना दी, किंतु संगीता के पिता ने पुणे में होने की जानकारी देते हुए उसे मना कर दिया. बावजूद इसके वनरक्षक ने अपनी माँ को लेकर 11 नवम्बर को हेमलकसा पहुंच गया. तब से संगीता लापता है. इसलिए यह आशंका बलवती होती गयी. वह वनरक्षक मुलचेरा में कार्यरत होने से पुलिस तत्काल वहां रवाना हो गयी है.

girl Missing

Representational pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.