Published On : Fri, May 24th, 2019

इस जीत से आत्मविश्वास बढ़ा है लेकिन हमारा अहंकार नहीं बढ़ेगा – नितिन गडकरी

Advertisement

नागपुर: मेरी जीत में कार्यकर्ताओ ने मेहनत की और नागपुर की जनता ने उन्हें जीताया उन सभी को धन्यवाद् देता हूँ. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने अभूतपूर्व जीत हासिल की है. इस देश में महाराष्ट्र का योगदान काफी बड़ा है. कांग्रेस पार्टी कोमहाराष्ट्र में केवल एक ही सीट मिली है. महाराष्ट्र में भाजपा की यह जीत राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में और इनके प्रयास से हासिल हुई है. नागपुर के विकास लिए नागपुरवासियो ने जीताया है. जात, पात, धर्म देखकर कभी भी काम नहीं किया है. सभी जाति के लोगों ने मुझे भरपूर प्यार दिया है. इसका कर्ज मैं कभी नहीं भूल सकता. कार्यकर्ताओ ने मेरे लिए रात दिन मेहनत की है. यह विजय कार्यकर्ताओ और उनके परिश्रम की विजय है. यह कहना है केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का. वे महाल में आयोजित सभा में बोल रहे थे. कल ही लोकसभा चुनाव में उनको नागपुर से भारी बहुमतों से जीत मिली है. इस अवसर पर यह कार्यक्रम रखा गया था. इस दौरान मंच पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस,पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, मंत्री गिरीश महाजन, महापौर नंदा जिचकार, भाजपा नेता आशीष शेलार, विधायक गिरीश व्यास, सुधाकर कोहले, विधायक अनिल सोले, सुधाकर देशमुख, सुलेखा कुंभारे, समेत अन्य नेता मंच पर मौजूद थे.

इस दौरान गडकरी ने कहा कि चुनाव के दौरान निचले स्तर पर जाकर टिपण्णी नहीं की है. विचारों का मुकाबला विचारों से ही होगा. यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव है. इस जीत के बाद हमारा आत्मविश्वास बढ़ा है लेकिन हमारा अहंकार नहीं बढ़ेगा. इसका उन्होंने वचन दिया. महाराष्ट्र में सूखाग्रस्त है. 108 प्रोजेक्ट आत्महत्याग्रस्त और सूखाग्रस्त क्षेत्र में शुरू करने है. 40 हजार करोड़ रुपए के कार्य मंजूर किए गए है. भारत सरकार की और से सबसे ज्यादा पुरस्कार महाराष्ट्र सरकार को मिले है. महाराष्ट्र, विदर्भ और नागपुर की यह पानी की किल्लत आखरी किल्लत होगी. पानी का प्रश्न पहले हल किया जाएगा.

इस समय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कई लोगों ने जाति पाती की राजनीती करने की कोशिश की. लेकिन नितिन गडकरी ने कभी जात और धर्म की राजनीती नहीं की. इसलिए नागपुर की जनता ने उन्हें भरपूर वोटों से जीत दिलाई है. नागपुर के इतिहास में 57 प्रतिशत मतदान यह नितिन गडकरी को मिला है. इतना प्रतिशत वोट मिलने का इतिहास इससे पहले कभी नहीं देखा है. विपक्ष के लोगों को अब मुँह छिपाने के लिए भी जगह नहीं बची है. देश की जनता,महाराष्ट्र और नागपुर की जनता का उन्होंने आभार माना है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.