Published On : Fri, Dec 7th, 2018

शुक्रवार को हॉकी के दोनों मैच हुए कैंसिल, कल होगा क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल

Advertisement

नागपुर: शुक्रवार को वीएचए ग्राउंड में चल रहे वीएचए-भरतिया एक्वा स्कूल हॉकी लीग में 2 मैच खेले जाने थे . लेकिन दोनों ही टीमों के नहीं आने की वजह से दोनों मैच कैंसिल हो गए. आज होने वाले मैच एम.ए.के आजाद मनपा स्कुल और नागपुर माध्यमिक स्कुल के बीच खेला जाना था.

दूसरा मैच आष्टी भवंस और किड्स वर्ल्ड हाईस्कूल के बीच खेला जाना था. कल से क्वार्टरफायनल मैचेस की शुरुवात होग. कल सुबह नौ बजे से क्वार्टर फाइनल और दो सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे. कल 6 मैच खेले जाएंगे. जिसमें दो मैच सेमीफाइनल गर्ल्स के बीच होंगे और चार क्वार्टरफायनल मैच लड़कों के बीच खेले जाएंगे.

कल के मैच स्वामीनारायण और सेंट जॉन स्कुल, दीनानाथ स्कुल और सेंट अन्थोनी स्कुल, जाईबाई स्कुल और भवंस आष्टी, स्कुल ऑफ़ स्कॉलर्स और इरा इंटरनेशनल, इरा इंटरनेशनल और स्वामीनारायण स्कुल और भवंस और सेंट उर्सुला के बीच खेला जाएगा.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.