Published On : Sun, Oct 12th, 2014

काटोल : ट्रक टकराया पेड़ से, युवक की मृत्यु

Advertisement


काटोल।
यहां से कोई 11 किलोमीटर दूर नागपुर मार्ग स्थित मेटपांजरा क्षेत्र में एक टाटा 709 वाहन के एक पेड़ से टकराने से एक युवक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई. मृतक का नाम राजू रामचंद्र कांबले (27) बताया गया है. आजनगांव निवासी राजू वाहन में आजनगांव से ही बैठा था.

प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 अक्तूबर की दोपहर को काटोल से एक मालवाहक ट्रक क्रमांक एमएच 31 सी क्यू 6602 नागपुर की ओर जा रहा था. आजनगांव से राजू वाहन में सवार हो गया. ट्रक चालक राहुल रमेश गायकवाड़ का मेटपांजरा क्षेत्र में गाड़ी पर से नियंत्रण छूट गया और देखते ही देखते ट्रक नींबू के पेड़ से टकरा गया. खुशाल वंजारी, आजनगांव की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

Representational Pic

Representational Pic

Accident-Logo 3

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.