Published On : Sat, Dec 25th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

हंस हंसकर लोटपोट हुए शहरवासी

Advertisement

– खासदार सांस्कृतिक महोत्सव का आठवां दिन

नागपुर: कोरोना महामारी जैसे कठिन समय में भी समीर चौगुले, अरुण कदम और विशाखा सूबेदार की अदाओं से पूरा महाराष्ट्र मंत्रमुग्ध हो गया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा परिकल्पित खासदार सांस्कृतिक महोत्सव के आठवें दिन यानि शुक्रवार को ईश्वर देशमुख कॉलेज में लोकप्रिय मराठी कॉमेडी शो ‘महाराष्‍ट्राची हास्‍य जत्रा’ पेश किया गया।

‘महाराष्‍ट्राची हास्‍यजत्रा’ कार्यक्रम के परीक्षक प्रसाद ओक व सई परांजपे और संचालन करने वाली प्राजक्‍ता माली ने अपनी अपनी प्रस्तुति से शहरवासियों को खुश कर दिया। विदर्भ की धरती पर जन्मे श्रीकांत ज‍िचकार, महेश एलकुंचवार, पुरुषोत्‍तम दारव्‍हेकर, वसंतराव देशपांडे, शहिद हेमंत करकरे ऐसी कई महान हस्तियों ने देश के लिए सराहनीय योगदान दिया है।

छत्रपति शिवाजी महाराज की बहू तारारानी भी विदर्भ की थीं। मंच पर हिंदवी स्वराज्य की प्रभारी सौदामिनी तारारानी के जीवन पर प्रकाश डाला गया। ‘एक महिला सिर्फ चूले की प्रभारी नहीं, अगर वह बिगड़ गई तो दिल्‍ली में कामकाज को भी प्रभावित कर सकती है’ यह कहते हुए ताराराणी ने ‘हर हर महादेव’ का जयघोष किया। तीन घंटे तक समीर चौगुले, विशाखा सुभेदार, अरुण कदम, प्रसाद खांडेकर, नम्रता आवटे, गौरव मोरे, ओंकार भोजने, वनिता खरात और उनकी टीम के अन्य सदस्यों ने दर्शकों एवं शहरवासियों को हंसा हंसा कर लोटपोट कर दिया।

Advertisement

केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्‍थ‍ित थे। इस अवसर पर प्रसिद्ध होम‍ियोपॅथ डॉ. विलास डांगरे, प्रांत संघचालक राम हरकरे, महानगर संघचालक राजेश लोया, उपायुक्‍त पखाले, कांचन गडकरी, संपादक देवेंद्र गावंडे, संपादक गजानन निमदेव, संदीप भारंबे, हॉटेल अशोक के सीएमडी संजय गुप्‍ता, दिपेन अग्रवाल, मनपा में सत्‍ता पक्ष नेता अविनाश ठाकरे का सत्कार किया गया।

खासदार सांस्कृतिक महोत्सव के आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रोफ़ेसर अनिल सोले, उपाध्यक्ष मधूप पांडे, गौरीशंकर पाराशर, अशोक मानकर, दिलीप जाधव, सचिव जयप्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रोफ़ेसर राजेश बागडी, सदस्य बालासाहेब कुलकर्णी, हाजी अब्‍दुल कादिर संजय गुलकरी, संदीप गवई, चेतन कायरकर, आशिष वांदिले, भोलानाथ सहारे, रेणुका देशकर ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सहयोग दिया।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.