Published On : Fri, Nov 21st, 2014

पोंभुर्णा : बाघ ने किया महिला का शिकार

Advertisement


पोंभुर्णा (चंद्रपुर)।
चंद्रपुर जिले की पोंभुर्णा तहसील के चिंतलधाबा के समीप कोठारी वन परिक्षेत्र में बाघ ने महिला अपना को शिकार बनाया. पदमा मडावी (30) ऐसा मृतक महिला का नाम है.

अधिक जानकारी के अनुसार मध्य चांदा वन विभाग के विभागीय वन अधिकारी गजेंद्र हीरे ने घटना की पुष्टि कर ते हुए बताया कि यह घटना गुरुवार करीब दो से ढाई बजे के बीच की है. महिला अन्य महिलाओं के साथ जंगल में लकडीयां लाने गई थी. इस दौरान बाघ ने हमला कर दिया. मृतक महिला के परिजनों को 25 हजार रुपए की तत्कालिक मदद दी गई है. इस परिसर में अब कैमरा ट्रैप भी लगाया जाएगा, ताकि स्थिति पर नजर रखी जा सके. उल्लेखनीय है कि कुछ माह पूर्व इसी परिसर में एक बाघ द्वारा आतंक मचाने के बाद वन विभाग द्वारा उसे गोली मार दी गई थी. इसके बाद बारिश का मौसम आ जाने से परिसर में शांति रही, लेकिन बाघ द्वारा हमला करने के बाद पुन: इस बात को ले कर चर्चा शुरू हो गई कि क्या वन विभाग द्वारा सही बाघ को मा रा गया था?

Tiger on bhadrawati road

File Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.