भद्रावती तालुका में विभिन्न जगह व्याघ्रदर्शन
गांववासियों में दहशत
भद्रावती (चंद्रपुर)। तालुका के अनेक गांव परिसर में पट्टेदार बाघ ने अपने दर्शन देना शुरू करने से गांववासियों में दहशत निर्माण हो रही है. वही बुधवार 12 नवंबर रात 9 बजे के करीब भद्रावती-चंदनखेड़ा मार्ग पर मांगली गांव के समीप रास्ते पर एक वयस्क बाघ ने डेरा डाले बैठकर पूरा ‘चक्काजाम’ करने से करीब एक घंटे तक यातायात ठप्प पड गई थी. इस दौरान मांगली गांव व मार्ग के यात्रियों ने बाघ का दर्शन लिया.
तालुका के उत्तर मार्ग के अधिक गांव जंगल से सटे है. गत एक माह से इस बाघ के नागरिकों को दर्शन हो रहे है. अभीतक किसी व्यक्ति को हानी नहीं पहुंची है. लेकिन पालतू जानवरों की चिंता सता रही है.
इस बाघ की जानकारी वनविभाग अधिकारियों को दी गई है. साथ ही वन अधिकारी और कर्मचारी रोज वायगांव जाकर गस्त लगा रहे है. दो दिनों से बाघ यहां घूम रहा है. उसे जंगल में भेजने के लिए वन विभाग ने ‘स्पेशल फ़ोर्स’ तैनात की है. बाघ अब तक गांव परिसर में आया नहीं होगा ऐसा अंदाज एस. नागपूरकर और गायकवाड़ वन अधिकारी ने व्यक्त किया है. मात्र इस क्षेत्र के बाघों के मुक्त भ्रमण की वजह गांव वासियों में दहशत निर्माण हो रही है.
RTMNU के परीक्षा सिस्टम पर फिर उठे सवाल; एडमिट कार्ड में गलत...
संविधान चौक पर सीजेपी का प्रदर्शन #nagpurnews #cockroachjanatapartyprotest #latestnews #newsupdate
NAGPUR TODAY | TOP - 10 NEWS | 16 JUNE 2026 #news...
अजनी में युवक से 4 लाख अधिक की लूट.. #crime #nagpurnews #accusedarrest...
टिमकी चीमाबाई पेठ में 6 घरों में चोरी.. #crime #nagpurnews #accusedarrest #latestnews
16 नगरसेवकों ने गुटनेता बदलने की मांग ... #latestnews #politicsnews #maharashtranews #maharashtra








