Published On : Wed, Oct 29th, 2014

गढचांदुर : प्रेमी युगल की लाश मिलने से सनसनी

Advertisement

Dead-body-of-couples
गढचांदुर (चंद्रपुर)। बल्लारपुर तहसील के पुरानी देहली में मंगलवार दोपहर एक प्रेमी युगल की लाश वर्धा नदी में तैरती पाई गई. युवक की पहचान दीपकांत भगवंत तोतडे. (22) आंबेडकर वार्ड, गढचांदुर तथा युवती विजया विकास लांडगे (20) नांदाफाटा के रूप में की गई है. दोनों गत 25 अक्तूबर से घर से गायब थे. जिनके लापता होने की शिकायत उनके परिजनों ने थाने में दर्ज कराई थी. इस घटना से सनसनी फ़ैल गई है.

पुरानी देहली के पास वर्धा नदी के पात्र में आज दोपहर कुछ लोगों को दो शव तैरते नजर आए. गांव के पुलिस पाटिल ने इसकी सूचना बल्लारपुर थाने को दी. पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को किनारे लाया. दोनों शव एक बेल्ट से बंधे थे. दीपकांत की जेब से मोबाइल मिलने से उसकी पहचान तत्काल हो गई. उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उसकी मां ने 26 अक्तूबर को गढचांदुर थाने में दर्ज कराई थी. लडकी के परिजनों ने 27 अक्तूबर को नांदाफाटा में लडकी के गायब होने की रिपोर्ट दी थी. इन की पहचान होने पर उनके परिजनों को सूचित किया गया, जो शाम तक मौके पर पहुंचे. शव बुरी तरह सड. जाने से पोस्टमार्टम नदी किनारे डॉक्टर बुला कर किया गया. दीपकांत नाईक महाविद्यालय, गढचांदुर में बीएड का छात्र था. उसका नांदाफाटा की विजया लांडगे के साथ प्रेम चल रहा था. दोनों विवाह करना चाहते थे. लेकिन लडके के परिजन तैयार नहीं थे. अत: दोनों ने यह कदम उठाने का अनुमान जताया गया है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.