Published On : Wed, Sep 12th, 2018

थाइलैंड में होनेवाले स्विमिंग वर्ल्ड कप 2018 के लिए नागपुर के तन्मय कहाते का हुआ चयन

Advertisement

नागपुर : फुकेत ( थाईलैंड) में होनेवाले अंतर्राष्ट्रीय बायफिन्स स्विमिंग वर्ल्ड कप 2018 स्पर्धा के लिए नागपुर के तन्मय रुपेश कहाते का चयन हुआ है. तन्मय 16 साल का है और कन्हान के बी.के.सी.पी स्कुल का विद्यार्थी है. 50 मीटर बायफिन्स अंडर वाटर वर्ल्ड कप इंटरनेशनल के लिए भारतीय संघ में उसका चयन हुआ है. 20 से लेकर 24 सितम्बर तक यह स्पर्धा होगी. जिसमे दुनिया के 21 देश सहभागी होंगे.

तन्मय 18 सितम्बर को नागपुर से मुंबई के लिए रवाना होगा और उसी दिन रात को मुंबई से थाईलैंड के लिए रवाना होनेवाला है. इस स्पर्धा के लिए भारत से 10 खिलाड़ियों का चयन किया गया है. इतनी बड़ी स्पर्धा में कामठी-कन्हान के ग्रामीण भाग से स्विमिंग स्पर्धा में तन्मय का पहली बार चयन हुआ है.

Gold Rate
Sept 09,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,35,700/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस स्पर्धा के लिए तन्मय भोपाल में आयोजित भारतीय संघ के शिबिर प्रैक्टिस में शामिल था. साथ ही वह पिछले 6 महीनो से नियमित रूप से सुबह व शाम अपने प्रशिक्षक योगेश खोब्रागडे के मार्गदर्शन में नागपुर के जिला क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र कामगार कल्याण जलतरण तालाब और कामठी के अनुराग स्विमिंग क्लब में प्रैक्टिस कर रहा था.

Advertisement

तन्मय का चयन अंतर्राष्ट्रीय बायफिन्स स्विमिंग वर्ल्ड कप 2018 में होने पर एडवोकेट ईश्वर चर्लेवार, सुरेश भोयर, तन्मय के स्कुल के स्टाफ, जिला क्रीड़ा अधिकारी अविनाश पुंड ने उसे बधाई दी है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.