Published On : Wed, Feb 23rd, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

मेट्रो ट्रेन में गूंजी किलकारियां

Advertisement

डिप्टी सिग्नल स्लम क्षेत्र के १३० बच्चों ने किया सफर

नागपुर – पूर्व नागपुर क्षेत्र के डिप्टी सिग्नल स्लम एरिया के ६ से १४ वर्ष आयु के १३० बच्चों ने मेट्रो ट्रेन में सफर का आनंद लिया । नागपुर ग्रुप ऑफ फ्रेंड्स माँ असोसिएशन के अध्यक्ष श्री. आकाश कटोले के मार्गदर्शन में संस्था की प्रोजेक्ट डायरेक्टर यशस्वी कटकमवार एव शिल्पा तलरेजा के नेतृत्व में बच्चों की टीम के अधिकांश बच्चों ने पहली बार मेट्रो स्टेशन का नजारा देखा । बच्चों की देखभाल और सुरक्षा के लिए संस्था के करीब २० सदस्य भी शामिल थे ।

बर्डी इंटरचेंज स्टेशन का दृश्य देखते ही बच्चे ख़ुशी से झूम उठे । बर्डी से लोकमान्यनगर तक यात्रा के दौरान मेट्रो पटरी के दोनों और की शहर की गगनचुंबी इमारते और अंबाझरी तालाब की सुंदरता को देख नन्हे बच्चे किलकारी भरने लगे । यात्रा से पहले सभी बच्चों को सीढ़ी, एक्सेलेटर , लिफ्ट , टिकटघर की जानकारी दी गई । इसी तरह ट्रेन में सवार होने के पूर्व नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई ।

सफर के दौरान मेट्रो के अधिकारी और कर्मियों ने माझी मेट्रो की कार्यप्रणाली से बच्चों को अवगत कराया । शीघ्र ही सेंट्रल एवेन्यू मेट्रो मार्ग पर मेट्रो शुरू होने की जानकारी मिलते ही मिडिल स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों ने स्कूल जाने-आने के लिए मेट्रो की सवारी ही करने का उल्लेख किया । डिप्टी सिग्नल बस्ती से चंद फर्लांग की दूरी पर ही प्रजापतिनगर और वैष्णोदेवी मेट्रो स्टेशन है । बच्चों ने चर्चा के दौरान बताया की हमारी बस्ती के लोग काम करने के लिए कॉटन मार्केट जाते है । मेट्रो रेल शुरू होने से हमारी बस्ती के लोगों को जाने आने की अच्छी और सस्ती सुविधा उपलब्ध होगी ।

लोकमान्य स्टेशन से बच्चों ने वापसी की यात्रा शुरू कर धरमपेठ स्टेशन पर अपनी यात्रा का समापन किया । ट्रेन से उतरकर स्टेशन के बाहर निकलते समय बच्चों के चेहरे पर ख़ुशी झलक रही थी । सभी बच्चे स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर के विद्यार्थी है । जिन्होंने ‘माझी मेट्रो ‘ में सफर का आनंद लिया ।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.