Published On : Thu, Jun 17th, 2021

समर्पण सेवा समिति ने किया स्वराज जननी जिजामाता को नमन

Advertisement

नागपुर. पूर्व नागपुर स्तिथ समर्पण सेवा समिति (मेडिकल बैंक) ने राजमाता जिजाबाई शहाजी भोसले को नमन किया।आज जिजामाता की पुण्यतिथि अवसर पर समिति के सचिव नरेश जुम्मानी व उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने जिजामाता की प्रतिमा को माल्यार्पण करके नमन किया। वीर माता जीजाबाई छत्रपति शिवाजी की माता होने के साथ-साथ उनकी मित्र, मार्गदर्शक और प्रेरणास्त्रोत भी थीं। उनका सारा जीवन साहस और त्याग से भरा हुआ था।

इस अवसर पर स्वराज जननी जिजामाता के बारे में व्याख्यान भी हुआ। अवसर पर समिति सदस्य श्री दिनेश मोतियानी, जितेश सोहनदानी, अशोक हाड़ा, राकेश बी अग्रवाल, विजय हाड़ा, तुलसी हरियाणी, प्रवीण जुम्मानी आदि उपस्थित थे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.