Published On : Sat, Jul 20th, 2019

नागपुर मण्डल माल ढुलाई मे प्रथम तिमाही मे मध्य रेल की आय बढ़ी

Advertisement

नागपुर: मध्य रेल, नागपुर मण्डल के मण्डल सभागृह मे मण्डल रेल प्रबन्धक सोमेश कुमार की अध्यक्षता मे नागपुर मण्डल के माल ढुलाई ग्राहको के साथ महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया. मण्डल रेल प्रबन्धक सोमेश कुमार इन्होने सभी माल ढुलाई ग्राहको का बैठक मे स्वागत किया तथा सभी को तुलसी का पौधा भेंट देकर सम्मानित किया. सहायक वाणिज्य प्रबन्धक माल, एस. जी. राव ने अपने प्रास्ताविक भाषण मे बताया की वर्ष 2018-19 मे माल भाड़े का लक्ष रुपये 3011.78 करोड़ रखा गया था. नागपुर मण्डल ने पिछले वर्ष के लक्ष को पार करते हुए रुपये 3076.73 करोड़ का माल भाड़े मे आय प्राप्त की जो लक्ष से 65 करोड़ अधिक है.

मण्डल रेल प्रबन्धक सोमेश कुमार ने सभी माल ढुलाई ग्राहको को संबोधीत करते हुए कहा की, नागपुर मण्डल ने यह जो लक्ष प्राप्त किया है उसमे आप सभी माल ढुलाई ग्राहको का विशेष योगदान है. मण्डल रेल प्रबन्धक सोमेश कुमार ने यह भी कहा की हमारे माल ढुलाई ग्राहको को माल ढुलाई के समय उन्हे किसी भी प्रकार की समस्या न हो तथा माल ढुलाई का कार्य सुचारु रूप से हो इसलिए रेल प्रशासन सम्पूर्ण सहयोग प्रदान करेगा.

उन्होने यह भी कहा की माल ढुलाई को बढ़ावा देने के लिए गूड्स शेड मे आवश्यक सुविधा एवं उसके बुनियादी ढांचे मे सुधार किया जाएगा. उन्होने यह भी कहा की नागपुर मण्डल ने माल ढुलाई से पहली तिमाही के अंत मे रुपये 807 करोड़ की आय प्राप्त की है और मध्य रेल के 5 मंडलो मे नागपुर मण्डल प्रथम स्थान पर रहा. मण्डल रेल प्रबन्धक सोमेश कुमार ने अपने बहुमूल्य ग्राहको से अनुरोध किया कि, वे माल यातायात को ऐसे ही बनाए रखने एवं बढ़ाने के लिए अपने बहुमूल्य सुझाव तथा विचार व्यक्त करें जिससे माल ढुलाई मे और भी बढ़ोतरी हो सके. सभी सम्माननिय माल ढुलाई ग्राहको ने माल कि सुचारु रूप से ढुलाई के लिए रेल प्रशासन द्वारा सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद दिया.

वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक कृष्णाथ पाटिल ने माल ढुलाई ग्राहको ने अपना अमूल्य समय दिया तथा रेल के साथ माल ढुलाई मे सहयोग प्रदान किया उसके लिए आभार व्यक्त किया तथा इस वित्तीय वर्ष का लक्ष रुपये 3292 करोड़ को प्राप्त करने हेतु निवेदन किया.

Advertisement

बैठक मे अपर मण्डल रेल प्रबन्धक(इन्फ्रा) मनोज तिवारी, अपर मण्डल रेल प्रबन्धक(परिचालन) एन. के. भण्डारी, वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबन्धक आशुतोष श्रीवास्तव, वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक कृष्णाथ पाटिल, वरिष्ठ मण्डल यांत्रिक अभियंता अखिलेश चौबे, वरिष्ठ मण्डल अभियंता / दक्षिण नगराले, सहायक वाणिज्य प्रबन्धक/माल एस. जी. राव, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक / बकाया एन. पी. धोपटे, मार्केटिंग एवं सेल्स निरीक्षक/माल मनीष एस. नागले एवं माल ढुलाई ग्राहको मे मुख्य महाप्रबंधक/कोंकर अनूप कुमार सत्पथी, एक्टिंग महाप्रबंधक वेस्टर्न कोल फील्ड लिमिटेड एस. के. रॉय एवं ओझा डब्लूसी एल से, सी अँड एफ एजेंट धर्मेश आचार्या, शालीमार नुट्रिएंट्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रमोद सिंह, रुचि सोया इंड लिमिटेड के भूषण तिवारी, डीएलआयबी/बोरखेड़ी के महाप्रबंधक अद्रिजित बिस्वास, बेतुल ऑइल मिल के मैनेजर आर. धोटे, केएसके महानंदा के मैनेजर चौहान, अंबुजा सीमेंट के सहायक मैनेजर डी. श्रोटिया, विमला इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अजित सिंह, सेल/एमईएलजी के उप महाप्रबंधक आर. कंचर्लवार, कार्तिकेय कोल, वनी के वरिष्ठ मैनेजर बेग, महिंद्रा लॉजीस्टिक लिमिटेड के मैनेजर चापके, अशमी रोड लिमिटेड के महाप्रबंधक/परिचालन अजित सिंह, सुगुना फूड लिमिटेड के महाप्रबंधक जानकी रमण, पंजाब ट्रांसपोर्ट के निदेशक यश भसीन, विकास कोल लिमिटेड के निदेशक विकाश अगरवाल उपस्थित थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.