Published On : Fri, Aug 17th, 2018

रेलवे स्टेशन के चप्पे चप्पे पर रहेगी अब एडवांस सीसीटीवी कैमरों की पैनी नजर

Advertisement

नागपुर : मध्य रेल, नागपुर मण्डल के नागपुर रेल्वे स्टेशन पर रेल यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान मे रखकर रेल प्रशासन द्वारा नागपुर रेल्वे स्टेशन पर 235 सी.सी.टी.वी कैमरे से लैस इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी सिस्टम नियंत्रण कक्ष का उदघाटन 15 अगस्त को किया गया. यह सभी कैमरे हाईडेफ़िनेशन लॉन्ग रेंज के हैं. इससे आउटर से लेकर स्टेशन के कोने कोने पर नजर रखी जा सकेगी.

रेल मंत्रालय द्वारा देश के प्रमुख स्टेशनों को अधिक सुरक्षित करने की योजना के तहत नागपुर रेल्वे स्टेशन में लगाए गए इन 235 सी.सी.टी.वी कैमरों में बॉक्स टाइप कैमेरे, पी.टी.ज़ेड, फोर के कैमरे तथा डोम कैमरे शामिल है.

नागपुर रेल स्थानक परिसर, नागपुर रेल्वे स्टेशन, टिकट आरक्षण कार्यालय, प्रथम श्रेणी/द्वितीय श्रेणी वेटिंग हाल, पार्सेल कार्यालय, नागपुर रेल्वे स्टेशन प्लैटफ़ार्म क्रमांक 1 से लेकर प्लैटफ़ार्म क्रमांक 8 तक, पादचारी पुल, संतरा मार्केट, आरक्षित टिकट कार्यालय, संतरा मार्केट पूर्व दिशा रेल परिसर आदि स्थानों को कवर किया गया है. सभी कैमरों पर वीडियो एनालेटिक लगा हुआ है. चेहरा पहचानने वाले कैमरे का सिस्टम भी लगाया गया है.

जिससे संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ने मे आसानी होगी. पूरा सिस्टम बहुत एडवांस और लेटैस्ट टेकनोलोजी के साथ है. बहुत अद्भुत सी.सी.टी.व्ही कंट्रोल रूम बनाया गया है. जिससे बहुत एडवांस डिस्प्ले पैनल लगाए गए हैं. सभी कैमरों की पिक्चर क्वालिटी बहुत ही एडवांस है. मेसेर्स वेंटेज इंटीग्रेटेड सेकुरिटी सोल्यूशंस कंपनी द्वारा सी.सी.टी.वी सिस्टम लगाया गया है. कृष्णा जुरैल, सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर की देखरेख मे स्थापित किया गया है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.