Published On : Thu, May 7th, 2015

कोंढाली : चोरी का ट्रक पुलिस ने किया जब्त, आरोपी हिरसात में

Advertisement


पुलिस ने हवा में किये दो राउंड फायर 

Accused of kondhali truck theft
कोंढाली (नागपुर)। नागपुर-अमरावती राष्ट्रीय महामार्ग पर हिंगणा पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले धामना परिसर के यादव ढाबा के सामने खड़े ट्रक को चुराकर अमरावती की ओर ले जा रहे चालक को कोंढाली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. साथ ही सिमेंट से भरा ट्रक रात 11:30 जब्त कर लिया. इस दौरान कोंढाली पुलिस ने हवा में दो राउंड फायर भी किये. संजय गोविंद ढोने (45) आरोपी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार नागपुर से 30 किमी दुरी पर वेला जलाशय के समीप यादव ढाबा के सामने काटोल निवासी रईस अहमद शब्बीर (42) अपने ट्रक क्र. एम.एच. 20. सि.टी. 4555 में बुटीबोरी के रिलायंस सिमेंट कंपनी से 320 बोरियां सिमेंट लाद कर चांदुर बाजार में ले जार हा था. दौरान उसने यादव ढाबे के सामने ट्रक खडा कर दिया और खाना खाने के लिए गया. खाना खाने के बाद वापस आकर देखा तो ट्रक नही था. उसने इस घटना की जानकारी तुरंत हिंगणा पुलिस थाने में दर्ज की.

जानकारी मिलते ही थानेदार ने वायरलैस से जिले के सभी पु.स्टे में जानकारी दी. पुलिस ने हनुमान मंदिर के पास नाकाबंदी की थी. इसी दौरान फेटरी निवासी आरोपी संजय ढोने ने बैरिकेट तोडकर अमरावती की ओर भागा. जहां ट्रक को रोकने के लिए पुलिस ने हवा में दो राउंड फायर किये. फिर भी ट्रक नही रुका. उसके बाद कुछ ट्रकों की सहायता से भागने वाले ट्रक और आरोपी चालक को पकड़ा गया.

इस कार्रवाई में कोंढाली पुलिस के विकास गव्हाल, अंकुश मस्के, राजू वरोकर, वसंता रेवतकर ने चालक को हिरासत में लेकर हिंगणा पुलिस के हवाले किया. हालही में नागपुर जिले में ट्रक चोरी की टोली सक्रीय हो गयी है. खामरा गैंग फिर से सक्रीय हुई है? ऐसा प्रश्न चर्चा का विषय बना है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.