नागपुर: गुजरात और हिमाचल के विधानसभा के जीत का जश्न महाराष्ट्र के विधानमंडल के शीत सत्र के दौरान नागपुर में देखने को मिला, भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने विधानमंडल के परिसर में जश्न मनाया, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भारतीय जनता पार्टी का दुपट्टा देकर भारतीय जनता पार्टी का जय घोष किया गया।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भारत के एक-एक राज्यो मे जिस तरीके से भारतीय जनता पार्टी जीत रही है उससे लग रहा है कि देश की जनता ने पूरा विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दर्शाया है। लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के विकास पर मुहर लगाई है ,मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो देश के सामने विकास की नीव रखी है, उसी से देश आगे बढ़ेगा, देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा कि जो लोग अलग-अलग भ्रांतियां फैला रहे हैं उसको देश की जनता ने करारा जवाब दिया है।
भारतीय जनता पार्टी के खाते में 19वे राज्य हिमाचल के नाम से आया है गुजरात की जनता ने 50% मतदान करके 22 साल के बाद भी बीजेपी के प्रति विश्वास दर्शाया है ।गुजरात और हिमाचल की जनता एवं अमित शाह का में अभिनंदन कर रहा हूं।
FDA पर ज्वाला धोटे का बड़ा आरोप! “होटल वालों से होती है...
नागपुर में NCP का तिरंगा मोर्चा! #NagpurNews #NCP#TirangaMorcha #maharashtranews
मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews...
12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews
अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY




