
नागपुर: वैशाख माह की पूर्णिमा के दिन बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाती है. इस साल यह 18 मई शनिवार को मनाई जा रही है. विभिन्न देशों में श्रीलंका, म्यांमार, चीन, जापान, इंडोनेशिया, सिंगापुर, विएतनाम में बुद्ध पूर्णिमा कई दिन पहले से ही मनाई जाती है. नागपुर शहर में भी सुबह से बुद्धविहारों में अनुयायियों की भीड़ दिखाई दी. कामठी के ड्रैगन पैलेस और दीक्षाभूमि में भी अनुयायियों का ताता लगा रहा. कई जगहों पर बुद्ध गीतों का आयोजन किया गया है. भगवान बुद्ध ने मोह माया और संसार के सुख त्यागकर ज्ञान की खोज में ध्यानसाधना की थी. जिसके बाद कठोर साधना के बाद उन्हें ज्ञान प्राप्त हुआ.
उन्हें ज्ञान प्राप्त होने के बाद उन्होंने लोगों को भी मोह माया से दूर रहने और अहिंसा का संदेश दिया. बुद्ध का जन्म नेपाल के कपिलवस्तु में हुआ था. उनके पिता शुद्धोधन एक राजा थे. बावजूद उन्होंने अपना राजदरबार छोड़कर दुखों के निवारण के लिए सत्य का मार्ग खोजा और लोगों को भी अहिंसा का मार्ग दिखाया.
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...
Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...
₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...
पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction
रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news
RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...



