Published On : Thu, Dec 11th, 2014

कोंढाली : बिअर बार में चाकू की नोक पर दहशत फ़ैलाने वाले 3 गिरफ्तार

Advertisement


कोंढाली (नागपुर)।
यहाँ के बस स्टैंड के समीप के आशा बार में मुफ्त में शराब मांगने को लेकर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बिअर बार में चाकू दिखाकर दहशत फैलाई गई. इस घटना की सुचना कोंढाली पुलिस को मिलते ही कोंढाली पुलिस ने 3 युवकों को गिरफ्तार किया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार रात 10 बजे आरोपी भुषण उर्फ़ थापा रमेश चरडे(22), सागर सुदर्शन टिपले(22), सचिन कैलाश भारसाकले(18) सभी कोंढाली निवासी स्थानीय आशा बार में गए. वहां पांच बिअर की बोतलें ली. बार संचालक द्वारा पैसे मांगने पर तीनो आरोपियों ने पैसे देने के बजाय गाली गलोच कर बड़े चाकू (कुकरी) का डर दिखाया. इस घटना की जानकारी कोंढाली पुलिस को मिलते ही ए.एस.आय. आड़े, ना.पो. शी. गजानन घारोड़े तथा सुधाकर उर्इके ने घटनास्थल पर पहुंची तथा तीनों आरोपियों को धर दबोचा. आरोपियों के खिलाफ आर्म अक्ट 4, 25 तथा मु.पो.का. अनुसार 135 के तहत कार्रवाई कर कुकरी तथा मोटर सायकल क्र. एम.एच.40-ए.एल.1524 जब्त की. इस घटना की आगे की थानेदार प्रदीप लांबट कर रहे है.

crime-31

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.