Published On : Wed, Dec 3rd, 2014

सालेकसा : एड्स निर्मूलन रैली में विद्यार्थियों का भारी प्रतिसाद

Advertisement

Aids Nirmulan rally
सालेकसा (गोंदिया)। ग्रामीण रुग्णालय सालेकसा, राष्ट्रीय सेवा योजना एम.बि.पटेल सालेकसा, खिलेश महाविद्यालय सालेकसा, शंकरलाल कनिष्ठ महाविद्यालय सालेकसा, सालेकसा कनिष्ठ महाविद्यालय सालेकसा के संयुक्त उपक्रम से निकाली गयी एड्स निर्मूलन रैली को विद्यार्थियों से भारी प्रतिसाद मिला.

वनविभाग कार्यालय के सामने जिला प्रशिक्षण पथक, जि.प. गोंदिया वैद्यकीय अधिकारी डॉ. विजय वानखेड़े के हांथो रिबन काटकर उद्घाटन किया गया. डॉ. अरविंद खोब्रागड़े ने हरी झंडी दिखाकर रैली की शुरुवात की. इस दौरान रैली का नेतृत्व समुपदेशक नितिन फुलझेले, राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी प्रा. अश्विन खांडेकर, प्राचार्य एन.वाय. खोब्रागड़े ने किया. इस दौरान प्रमुख उपस्थिती डॉ. दिलीप बघेले, डॉ. नितिन भले, डॉ. विकास डोए, एस.आर. दांडेकर, एन.बी. वैद्य, प्रा. बी.एम. कोरे, एस.आर. मिश्रा की उपस्थिती थी.

Aids Nirmulan rally  (1)
रैली में घोषणा देकर नारे लगाये गए. रैली को.ऑपरेटिव बैंक, पशु चिकित्सालय, पंचायत समिती, आरोग्य कार्यालय,बस स्टॉप, हनुमान मंदिर चौक, शारदा चौक, गांधी चौक,सुभाष चौक, बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र, वैंगनगा कृष्णा बैंक, रेलवे स्टेशन मार्ग से निकाली गयी. रैली की सफलता के लिए पवन पाथोड़े, सरिता बिसेन, पूजा डोंगरे, रंजू टेकाम, गीता राणे, देवेंद्र फाड़े, दुर्गा फिंगले, मोनाली गौतम, पद्मा वाघमारे, संगीता खांदेवाल, नीलेश दोनोडे ने परिश्रम लिया.

Aids Nirmulan rally  (2)

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.