Published On : Thu, Nov 3rd, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

मेट्रो यात्रियों की संख्या पहुंची ७०,००० के पास

Advertisement

नागरिकों का दिनों – दिन बढ़ रहा रुझान

नागपुर: नागपुर मेट्रो रेल परियोजना के ऑरेंज और एक्वा लाइन पर मेट्रो यात्रियों की संख्या में इजाफा होते जा रहा है । खापरी और लोकमान्य नगर लाइन पर आवागमन करने वाले यात्रियों की पहली पसंद मेट्रो रेल बनती जा रही है । प्रतिदिन यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या करीब ७०,००० के करीब पहुंच गई है उल्लेखनीय है, की १५ अगस्त २०२२ को मेट्रो यात्रियों की संख्या ९०,७५८ रही थी। दशहरा और धम्मचक्र प्रवर्तन दिन ५ अक्टूबर २०२२ को ८८,८७६ यात्रियों ने यात्रा की थी ।

महामेट्रो की ओर से यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम प्रत्येक मेट्रो स्टेशन पर किए गए है। क्रिकेट मैच के दौरान वीसीए (जामठा) जाने – आने वाले क्रिकेट मैच प्रेमियों की सुविधा के लिए टी – २० मैच के दौरान रात ३ बजे तक मेट्रो रेल सेवा उपलब्ध कराई गई थी । इस दिन ८०,७९४ यात्रियों ने मेट्रो से यात्रा की थी ।

Advertisement

मेट्रो यात्रियों की आवागमन सुविधा के लिए महामेट्रो की ओर से पिपलाफाटा, बेसा , म्हालगीनगर , नरेंद्रनगर से छत्रपतिनगर मेट्रो स्टेशन तक फीडर बस सेवा उपलब्ध कराइ गई है इसी तरह हिंगना से लोकमान्यनगर तक फीडर बस सेवा उपलब्ध होने से हिंगना तथा आसपास के कस्बे के निवासियों को मेट्रो रेल सेवा का लाभ मिल रहा है । खापरी मेट्रो स्टेशन से एम्स और मिहान के लिए भी फीडर सेवा उपलब्ध होने से नौकरी पेशा वर्ग आवागमन के लिए मेट्रो का अधिकाधिक उपयोग कर रहे है । मेट्रो के प्रत्येक पर यात्रियों की सुविधा के लिए साइकिल , ई – रिक्शा की व्यवस्था की गई है ।

मेट्रो ट्रेन में साइकिल के साथ सफर करने की सुविधा का लाभ स्कूल, कालेज के विद्यार्थी , ट्यूशन जाने – आने वाले विद्यार्थी ले रहे है । ट्राफिक जाम की परेशानी से बचने और सुरक्षित आरामदेह यात्रा होने से दिनों – दिन नागरिकों का रुझान मेट्रो रेल सेवा के प्रति बढ़ते जा रहा है । विश्वस्तरीय,आरामदेह और सुरक्षित यात्रा की सुविधा होने से नागरिकों की पहली पसंद मेट्रो रेल बनते जा रही है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.