Published On : Tue, Aug 16th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

कन्हान नदी पर बने नया ऑवरब्रिज उद्घाटन की राह तक रहा

Advertisement

– आवाजाही करने वाले हज़ारों वाहन चालकों को जान जोखिम में डाल कर पुराने पुलिया करनी पद रही

नागपुर – कन्हान नदी पर बने नए पुल पर ताला लगा दिया गया है क्योंकि इसका उद्घाटन कौन करेगा, इस पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है. इसलिए हलके-भारी वाहन चालकों को अपनी जान जोखिम में डाल कर पुराने खतरनाक पुल के ऊपर से आवाजाही करनी पड़ रही है।

Gold Rate
Aug 26 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 62,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,50,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,45,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

यह पुल लगभग 150 साल पहले, अंग्रेजों ने व्यापारिक यातायात के लिए कन्हान नदी पर वर्ष 1870 में बनाया था। उस समय 12 लाख 50 हजार की लागत से पत्थरों से पुल का निर्माण किया गया था। अब पुल ने अपने 152 साल पूरे कर लिए हैं। एक अंतरिम ऑडिट में, पुल को खतरनाक बताया गया था।

इसलिए 2014 में तत्कालीन केंद्रीय (सड़क एवं परिवहन) मंत्री ऑस्कर फर्नांडिस ने तत्कालीन सांसद मुकुल वासनिक की मौजूदगी में वैकल्पिक पुल का शिलान्यास किया था। पुल को तीन साल में बनकर तैयार होना था। बीच के राजनीतिक घटनाक्रम के कारण, पुल का निर्माण धीमा था।

Advertisement

अंत में पूर्व मंत्री सुनील केदार ने प्रशासन को नए पुल का काम पूरा करने के निर्देश देते हुए जल्द ही नागरिकों के आवागमन के लिए पुल खोलने का वादा किया था.

अब राज्य में सत्ता परिवर्तन हुआ है। इस कारण पुल के खुलने का समय फिर से विलंबित हो गया। विधायक चंद्रशेखर बावनकुले के माध्यम से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पुल को लेकर बयान दिया है और पुल का उद्घाटन करने की मांग की है.

उद्घाटन में टालमटोल रव्वैये के कारण नागरिकों को पुराने पुल से मजबूरन आवाजाही करनी पड़ रही हैं.

फिलहाल भारी बारिश के कारण पुल में दरारें और छेद हो गए हैं। पुल पर बार-बार लगने वाले जाम के कारण एंबुलेंस में सफर कर रहे मरीज को भी काफी परेशानी उठानी पड़ती है. इसलिए नागरिकों ने नए पुल पर लगे बैरिकेड्स हटाकर यातायात खोल दिया; लेकिन प्रशासन और कुछ राजनीतिक कार्यकर्ताओं को नागरिकों की क्षणिक खुशी नजर नहीं आई और फिर से उक्त सड़क को जाम कर दिया गया.

Advertisement
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews #Crime #CCTVCrime

Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप #NagpurNews #POCSOCase #InstagramCrime

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake #Crime #newsupdate

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट #NagpurNews  #Crime #CCTVFootage #news

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला!   #MaharashtraNews #Newborn #Politics

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews #MurderCase #CrimeNews

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges