Published On : Fri, Sep 20th, 2019

आपली बस की नई डिपो पालकमंत्री बावनकुले के हस्ते उदघटित

Advertisement

विकासक एनएमआरडीए को मासिक 2.15 लाख रुपये किराया मनपा देंगी

नागपुर – ईंधन बचत के उद्देश्य से मनपा प्रशासन ने ‘आपली बस’ के लिए एनएमआरडीए द्वारा कोराडी मंदिर के ठीक पीछे निर्मित नई बस स्थानक की मांग की थी। जिसे एनएमआरडीए ने मासिक 2.15 लाख किराए पर दिया गया। जिसका आज उद्धघाटन जिले के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने किया।

याद रहे कि मनपा द्वारा सार्वजनिक परिवहन सेवा संचालित कर रही हैं। मनपा में फिलहाल कुल 4 बस ऑपरेटर हैं, जिसमें हंसा को हिंगणा डिपो,ट्रैवेल टाइम को खापरी डिपो और आरके को यशवंत स्टेडियम के बाजू की जगह डिपो के लिए दिया गया था। इसके अलावा हाल ही में इलेक्ट्रिक बसों के लिए हरिहर मंदिर के निकट डिपो उपलब्ध करवाया गया। बसों की डिपो दूर दूर होने की वजह से ईंधन खर्च ज्यादा हो रही थी,उपलब्ध करवाए गए डिपो में सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं था।

उधर पालकमंत्री के प्रयासों से कोराडी मंदिर के पीछे एक अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस बस स्थानक का विकास एनएमआरडीए ने किया। पालकमंत्री के सिफारिश पर यह डिपो मनपा परिवहन विभाग को मासिक 2.15 लाख पर देने का करार किया गया।इस डिपो का कुल क्षेत्रफल 17830 वर्ग मीटर हैं, जिसका आज विधिवत उद्घाटन किया गया। यह करार अगले 15 वर्षो के लिए किया गया। इसके अलावा मनपा को किराए के साथ जीएसटी की राशि भी देनी होंगी।

Advertisement

इस अत्याधुनिक बस स्थानक को मनपा परिवहन विभाग ने ट्रैवेल टाइम ऑपरेटर को दिया,अबतक यह ऑपरेटर को खापरी स्थित डिपो दिया गया था। अब यह डिपो डीजल बसों को सीएनजी में तब्दील करने वाली रॉमेट को सीएनजी डॉटर स्टेशन के लिए दे दिया गया। इसी कंपनी को वाड़ी में वर्कशॉप व डॉटर स्टेशन के लिए दिया जा चुका हैं।

इस नए बस स्थानक में 485 वर्ग मीटर की बस स्थानक बिल्डिंग,92 वर्ग मीटर कीओस्क,92 वर्ग मीटर टिकट काउंटर,122 वर्ग मीटर शौचालय,904 वर्ग मीटर सोलर शेड,111 वर्ग मीटर वाहन धुलाई,27 वर्ग मीटर एसटीपी और 15984 वर्ग मीटर बसों की पार्किंग तैयार किया गया हैं।यह बस डिपो सोलर पैनल से ऊर्जा पूर्ति करेंगे,डिपो हस्तांतरित करने के पूर्व सोलर पैनल से लैस किया गया।

इस बस डिपो में अब कोराडी,खापड़खेड़ा, सुरादेवी, वलनी,कामठी,कन्हान,सिल्लेवाड़ा आदि तक आवाजाही करने वाली आपली बस खड़ी की जाएंगी,जो अबतक खापरी डिपो ले जाया करता था,इससे काफी ईंधन खपत होती थी,जिसकी अब बचत होंगी।

एनएमआरडीए से हुए करार के अनुसार मनपा को पहले वर्ष 2580000 रुपये देने होंगे।आज के उदघाटन अवसर पर मनपा परिवहन समिति सभापति बंटी कुकड़े,मनपा उपायुक्त राजेश मोहिते,मनपा परिवहन व्यवस्थापक सुनीता चिंचुरकर,एनएमआरडीए की अधीक्षक अभियंता लीना उपाध्ये,परिवहन विभाग के प्रशासकीय अधिकारी रविन्द्र पागे, परिवहन विभाग के उप अभियंता केदार मिश्रा आदि उपस्थित थे।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.