Published On : Tue, Jan 4th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

श्री राम का स्वभाव है बड़ा सहज: राजन महाराज

Advertisement

नागपुर: अखंड भारत विचार मंच की ओर से मानकापुर के प्राचीन शिव मंदिर में संगीतमय श्री राम कथा का आयोजन जारी है। श्री राम कथा का चित्रकूट धाम निवासी राजन महाराज भक्तों को सुंदर रसपान करा रहे हैं। कथा का समय दोपहर 3 से 7 बजे तक रखा गया है।

आज कथा में राजन महाराज ने श्री राम व उनके भाइयों की बाल लीला का सुंदर वर्णन किया। उन्होंने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास जी भगवान राम की सुंदर बाल लीलाओं का वर्णन कर रहे हैं। तुलसीदास जी बता रहे हैं कि बचपन से ही लक्ष्मण जी की राम जी के चरणों में प्रीति थी और भरत और शत्रुघ्न दोनों भाइयों में स्वामी और सेवक के जैसी प्रीति रही है। वैसे तो चारों ही पुत्र शील, रूप और गुण के धाम हैं, लेकिन सुख के समुद्र श्री रामचंद्र जी सबसे अधिक प्यारे हैं। मां कभी गोदी में लेकर भगवान को लाड़ दुलार करती है तो कभी सुंदर पालने में लिटाकर प्यारे ललना कह कर बुलाती है। जो भगवान सर्वव्यापक, निरंजन, निर्गुण, विनोद रहित हैं वह आज प्रेम और भक्ति के वश कौशल्या जी के गोद में खेल रहे हैं।

Gold Rate
06 Feb 2026
Gold 24 KT ₹ 1,52,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,42 300 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

जन्म से ही भगवान राम बड़े सुंदर और प्यारे बालक रहे हैं। जिनको माता ने बहुत प्रकार से सजाकर सुंदर संवारा है। राजा दशरथ और माता कौशल्या के अत्यंत प्रेम के वश होकर भगवान श्री राम बाल लीला करते हैं। वे इस प्रकार सब को सुख दे रहे हैं। श्री रामचंद्र जी ने बाल क्रीड़ा की और समस्त नगर निवासियों को सुख प्रदान किया।

राजन महाराज ने आगे कहा कि श्री रामचंद्र जी का स्वभाव बहुत ही सहज है। वे अपने भक्तों के अभिमान को उनके अंदर नहीं रहने देते, क्योंकि अभिमान जन्म- मरण रूप संसार का मूल है और अनेक प्रकार की परेशानियों तथा समस्त शोक को देने वाला है। इसीलिए कृपा निधि उसे दूर कर देते हैं क्योंकि सेवक पर उनकी बहुत अधिक ममता होती है।

आज व्यासपीठ का पूजन यजमान मनोज कुमार सिंह परिवार, रमाशंकर पांडे, एडवोकेट गजेंद्र सावजी, लालजी पांडे सहित अन्य ने किया। मंच की ओर से सभी भक्तों से कोविड-19 नियमों का पालन करने व मास्क पहनकर आने का अनुरोध किया गया है।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement