Published On : Thu, Nov 20th, 2014

आलापल्ली : अन्याय के खिलाफ वनकर्मचारियों का आंदोलन

Advertisement

Andolan
सवांदाता / ओमप्रकाश चुनारकर

आलापल्ली (गडचिरोली)। आलापल्ली, भामरागढ और सिरोंचा वनकर्मचारियों पर हुए अन्याय के खिलाफ गुरुवार 20 नवंबर को आलापल्ली के वनविभाग की वनसंपदा इमारत के सामने वनकर्मचारियों ने काम बंद कर आंदोलन किया.

जानकारी के अनुसार वनकर्मचारियों पर किसी भी प्रकार का कारण दिखाओ नोटिस जारी किये बगैर निलंबित करना, वनकर्मचारियों को उपवनसंरक्षक के पास से मोबाइल पर धमकी भरे संदेश, अवैध बांबु कटाई प्रकरण, क्षेत्रीय कर्मचारियों को कोई भी काम के लिए लिखित आदेश देना इस प्रकार से वनकर्मचारी तंग आ गए है. कोई भी काम बोझ ना लादे, प्रत्येक बिट वनरक्षक और क्षेत्र सहाय्यक को सहायता देना इस तरह की मांगों के लिए वनकर्मचारियों ने आंदोलन छेड़ा.

Gold Rate
Sept 29,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 47,300 /-
Gold 22 KT ₹ 1,36,5700 /-
Silver/Kg ₹ 2,22,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

Forest Department workers
वनकर्मचारियों पर अतिरिक्त काम का बोझ डालना और कारण न देते हुए निलंबित करने की वजह से वनकर्मचारियों के काम करने की मानसिकता ख़त्म हो रही है. जिसका परिणाम वनविभाग के कार्य पर हो रहा है. इसी वजह से आलापल्ली में मोर्चा निकालकर वनसंपदा इमारत के सामने वरिष्ठ अधिकारीयों के खिलाफ नारेबाजी की गई. आलापल्ली उपवनसंरक्षक हेमंतकुमार मीना जबतक चर्चा करने यहां नहीं आते तब तक हम आंदोलन की जगह से नहीं उठेंगे ऐसा आंदोलनकर्ता वनकर्मचारियों ने कहां. आज उपवनसंरक्षक गडचिरोली जाने के बाद सहाय्यक उपवनसंरक्षक तिरपुड़े ने आंदोलनकर्ताओं से चर्चा की. लेकिन इस पर आंदोलनकर्ताओं का समाधान नही हुआ जिससे उपवनसंरक्षक मीना से मुलाकात के बाद ही आगे का फैसला होगा.

इस आंदोलन में आलापल्ली, भामरागढ और सिरोंचा वनविभाग के वनकर्मचारी शामिल हुए है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.