Published On : Mon, Jul 13th, 2020

विधायक ने अपशब्द कहे तो महापौर ने मांगी माफी

Advertisement

मनपा नगर रचना विभाग के ADTP प्रमोद गावंडे से भाजपा विधायक प्रवीण दटके की हुई हुज्जत पर अधिकारियों की ‘लेखनी बंद’ आंदोलन

नागपुर: मनपा में रोजाना नए-नए कारनामें हो रहे,इससे राज्यभर में चर्चित भी हो रहे.अब मनपा अधिकारियों ने आज ‘लेखनी बंद’ आंदोलन कर दिया क्योंकि मनपा नगर रचना विभाग के ADTP प्रमोद गावंडे से भाजपा विधायक प्रवीण दटके की कहा-सुनी हो गई। गावंडे इतने क्षुब्ध हो गए कि उनके समर्थन में सभी अधिकारियों सह कर्मियों ने आंदोलन कर दिया,उन्हें महापौर संदीप जोशी द्वारा माफी मांग मनाने का सिलसिला जारी हैं।

Gold Rate
July 20 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,20,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

समाचार लिखे जाने तक उपस्थित अधिकारियों के अनुसार ADTP प्रमोद गावंडे को किसी मामले को लेकर विधायक प्रवीण दटके ने आवेश में आकर गाली दे दी। यह घटना की जानकारी गावंडे ने मनापायुक्त तुकाराम मुंढे को दी और कहा कि उन्हें अब मनपा में नहीं रहना। इसके बाद तय रणनीति के तहत मनपा के तमाम अधिकारी सह छुटभैय्ये कामगार नेताओं ने ‘लेखनी बंद’ आंदोलन कर दिया।इसमें मनपा के दिग्गज अधिकारी सह मुंढे समर्थक अधिकारी प्रमुखता से आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं।

मामला की जानकारी महापौर संदीप जोशी मनपा आए और घटना की जानकारी लेकर ADTP गावंडे से चर्चा कर खुद महापौर जोशी ने उनसे माफी मांगी। लेकिन क्षुब्ध गावंडे नहीं माने। इसके बाद अधिकारियों और कर्मचारियों का शिष्टमंडल महापौर जोशी से मिला,महापौर लगातार उनसे मामला सहजता से समाप्त करने पर जोर दे रहे थे। दूसरी ओर इस घटना पर अधिकारियों से पूछा गया कि वे महापौर से इस संबंध में क्यों मिलने आए तो उनका कहना था कि वे मनपा के प्रमुख हैं, जबकि ये वहीं अधिकारी हैं जो महापौर जोशी के निर्देश पर कोई काम नहीं करते और जब सवाल-जवाब किया गया तो वे सीधा मनापायुक्त की ओर उंगलियां दिखाते और अपना पल्ला झाड़ लेते रहे।

Advertisement

मामले की तह में जाने पर पता चला कि आउटर क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाली एक नगरसेविका स्वाति अख़तकर से एक मामले को लेकर गावंडे ने रूखा व्यवहार किया तो नगरसेविका ने यह जानकारी दटके को दी,दटके ने गावंडे से प्रथम गुजारिश की फिर उग्र हो गए फिर उन्होंने गावंडे से माफी भी मांगी लेकिन गावंडे ने उसे मुद्दा बनाकर मामला मनापायुक्त के समक्ष रखा और ‘लेखनी बंद’ आंदोलन शुरू हुई। समाचार लिखे जाने तक महापौर से अधिकारियों,कर्मचारियों से चर्चा का क्रम जारी हैं। यह भी चर्चा हैं कि महापौर-सत्तापक्ष विरोधी गुट गावंडे और उनके समर्थकों को हवा दे रहे।

Advertisement
Nagpur Protest: Protesters Sing National Anthem During Police Detention | Samvidhan Chowk | Video

Nagpur Protest: Protesters Sing National Anthem During Police Detention | Samvidhan Chowk...

nagpur student protest delhi lathi charge

nagpur student protest delhi lathi charge

प्लेट हटाने को कहा तो भड़के पड़ोसी! #NagpurNews  #CrimeNews  #LatestNews #news #Attack #newsupdate

प्लेट हटाने को कहा तो भड़के पड़ोसी! #NagpurNews #CrimeNews #LatestNews #news #Attack...

चाकू की नोक पर लूटपाट! #NagpurNews  #CrimeNews #LatestNews #NewsUpdate #Police #KnifeAttack #Robbery

चाकू की नोक पर लूटपाट! #NagpurNews #CrimeNews #LatestNews #NewsUpdate #Police #KnifeAttack #Robbery

लकड़गंज में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश नाकाम #NagpurNews #Crime #Theft #Chor #HindiNews #newsupdate

लकड़गंज में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश नाकाम #NagpurNews #Crime #Theft #Chor #HindiNews...

कन्हान में नशे की ‘काली दुकान’ पर पुलिस का छापा! #NagpurNews #Drug #NDPS #Crime #latestnews #news

कन्हान में नशे की ‘काली दुकान’ पर पुलिस का छापा! #NagpurNews #Drug...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges