Published On : Tue, Nov 18th, 2014

यवतमाल : 5.77 लाख की सामग्री जब्त, 2 चोर गिरफ्त में

Advertisement


अदिलाबाद जेल से लिया कब्जे में

Thiefs
यवतमाल
। पिछले कुछ दिनों से आर्णी पुलिस थाने परिसर क्षेत्र में रात में धड़ल्ल से चोरियां हो रही थी. चोरी के मामले के आरोपी फरार थे. सूत्रों  को मिली जानकारी के अनुसार इन चोरियों के आरोपियों का सुराग मिला. जिसमें अदिलाबाद के जेल में सजा का टर रहा आरोपी पुसद के वसंत नगर निवासी शेख  अक्तर शेख मुक्तार (24), पुसद के मधुकर नगर निवासी जब्बार खान उर्फ  काल्या मजीत खान (26) को 13 नवंबर को आर्णी पुलिस ने गिरफ्तार किया. इन  आरोपियों ने 12 जगह पर सेंध मारने  के जुर्म कबूल किए. इन चोरों के पास से 184 ग्राम सोना, 500 ग्राम चांदी इसका मूल्य 5 लाख 77 हजार का जब्त किया गया. आरोपी पुलिस की रिमांड में है. इन चोरों से और कई मामलों का पर्दाफाश हो सकते है.

Gold
यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक संजय दराड़े के निर्देश से पुलिस निरीक्षक संजय पुजलवार के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक शिवाजी लष्करे, सहायक फौजदार भिमराव सिरसाठ, मिलिंद गोफणे, नितिन सलाम, भोजराज करपते, वाहन चालक रेवन जागृत, प्रदीप तांबेकर ने अंजाम दिया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.