Published On : Thu, May 8th, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

कोबरा को लेकर घूम रहा था व्यक्ति, RFO ने दिखाई सख्ती तो मानी बात

विदर्भ सर्पमित्र समिति की तत्परता से जंगल में छोड़ा गया सांप
Advertisement

नागपुर – शहर के बहुजन नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति कोबरा जैसे खतरनाक सांप को लेकर खुलेआम घूमता नजर आया। 51 वर्षीय जितेंद्र रामापुरकर खारवाल नामक व्यक्ति ने कहीं से यह विषैला सांप पकड़ा और उसे अपने साथ लेकर एक निजी कंपनी के पास छोड़ने की कोशिश कर रहा था।

घटना की जानकारी मिलते ही विदर्भ सर्पमित्र समिति के सदस्य हिमांशु मौके पर पहुंचे। उन्होंने व्यक्ति को सांप की प्रजाति और उसके ज़हरीले स्वभाव के बारे में समझाया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुआ। बाद में समिति के अध्यक्ष मोनू सिंह और सदस्य आकाश मेश्राम ने भी समझाने की कोशिश की, बावजूद इसके व्यक्ति अपनी ज़िद पर अड़ा रहा।

Gold Rate
July 10 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 44,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,34,000 /-
Silver/Kg ₹ 2,25,100/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

स्थिति को गंभीर होता देख रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर (RFO) रीना राठौर और पी.टी. नेवारे मौके पर पहुंचीं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि व्यक्ति सांप नहीं सौंपता तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। तब जाकर उसने कोबरा सर्पमित्र समिति को सौंपा।

इसके बाद समिति के सदस्यों मोनू सिंह, आकाश मेश्राम, हिमांशु सुरजूसे की मौजूदगी में सांप को सुरक्षित ढंग से उसके प्राकृतिक पर्यावरण में छोड़ दिया गया। इस पूरे प्रयास में RFO राठौर मैडम और नेवारे मैडम की सक्रिय भूमिका सराहनीय रही।

Advertisement

प्राकृतिक संतुलन के लिए जरूरी है जागरूकता
विशेषज्ञों का मानना है कि कोबरा जैसे संरक्षित प्रजाति के सांप को पकड़ना और इधर-उधर छोड़ना न सिर्फ गैरकानूनी है, बल्कि खतरनाक भी। ऐसे मामलों में नागरिकों को सजग और जिम्मेदार बनना होगा।

Advertisement
Why Are Cows Sitting on Nagpur Roads During Monsoon? | Real Reason Explained | Nagpur Today

Why Are Cows Sitting on Nagpur Roads During Monsoon? | Real Reason...

₹28,325 Crore Hidden Debt? CAG Report on Maharashtra Explained in 60 Seconds

₹28,325 Crore Hidden Debt? CAG Report on Maharashtra Explained in 60 Seconds

खापा में तेज रफ्तार ट्रक पलटा, दो घायल... #nagpurnews #Khapa #RoadAccident #TruckAccident #accident

खापा में तेज रफ्तार ट्रक पलटा, दो घायल... #nagpurnews #Khapa #RoadAccident #TruckAccident...

नागपुर सेंट्रल जेल में 'गले मिलन' की अनोखी पहल... #NagpurNews #humanity #Emotional #CentralJail

नागपुर सेंट्रल जेल में 'गले मिलन' की अनोखी पहल... #NagpurNews #humanity #Emotional...

पासवर्ड से खोला लॉकर, 40 हजार लेकर फरार! #NagpurNews #crime #Theft #CCTV #newsupdate

पासवर्ड से खोला लॉकर, 40 हजार लेकर फरार! #NagpurNews #crime #Theft #CCTV...

बैंक से निकाले 50 हजार, बाहर निकलते ही ठगों ने कर दिया खेल! #NagpurNews #crime #Fraud #bank #cctv

बैंक से निकाले 50 हजार, बाहर निकलते ही ठगों ने कर दिया...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges