18 जून को केंद्रीय मंत्री नितीनजी गडकरी करेंगे उदघाटन
नागपूर : पूर्व नागपूर के मॉ भवानी हॉस्पिटल में शहर का सबसे बडा ऑक्सिजन प्लांट का निर्माण किया गया है I केंद्रीय मंत्री नितीनजी गडकरी शुक्रवार 18 जून को आयोजित साधे समारोह में सुबह 11.30 बजे इसका उदघाटन करेंगे I विधायक कृष्णा खोपडे इस कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे .
भवानी माता से समिती व्दारा संचालित हॉस्पिटल कमेटी के अध्यक्ष श्री.पांडुरंग मेहर ने बताया की कोरोना के लिहाज से अप्रैल-मई माह में सबसे बुरा अनुभव चिकित्सा क्षेत्र में देखने को मिला I यह कठीण समय चिकित्सको के लिए चुनौती भरा रहा I अस्पताल प्रबंधन को भी काफी परेशानी का सामना करना पडा I उन्होने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा की, जब अस्पताल में ऑक्सिजन के महज चार-पाच सिलेंडर रह जाते थे I ऐसे समय में हमारी भी सांसे फुलने लगती थी I जब तक सिलेंडर का इंतजाम नही हो जाता, हमे चैन नही मिलता था .
इस अस्पताल के निर्माण में नितीनजी का काफी सहयोग हमे प्राप्त हुआ I उन्होने ही इस ऑक्सिजन प्लांट के निर्माण के लिए हमे आग्रह किया I जिसके फलस्वरूप आज उन्ही के हाथो से इस ऑक्सिजन प्लांट का उदघाटन होने जा रहा है . प्रतिदिन लगभग 350 सिलेंडर क्षमता वाला यह प्लांट शायद शहर का सबसे बडा प्लांट होगा
शराब पार्टी के बाद 6.60 लाख पर हाथ साफ! #NagpurNews #Crime #Fraud...
फर्जी पेमेंट स्क्रीनशॉट से सायाजी होटल में ठगी... #NagpurNews #FakePayment #HotelFraud #crimenews
नागपुर के कलमना और नंदनवन इलाके में दुष्कर्म की घटनाएं #NagpurNews #CrimeNews...
उर्स की भीड़ में कार पर वार! #NagpurNews #CrimeNews #Theft #CarTheft #BagLifting...
व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा... #NagpurNews #CyberFraud #WhatsAppScam #CyberCrime #InvestmentScam
ताजबाग उर्स में युवक पर पत्थरों से जानलेवा हमला #vidharbnews #nagpur #newsupdate...





