Published On : Wed, Apr 6th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

घाटी के असल इतिहास को दर्शाती है ‘द कश्मीर फाइल्स’: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

Advertisement

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने मंगलवार को कहा कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) घाटी के असली इतिहास को सामने लेकर आई है और इस फिल्म को लंबे समय तक याद रखा जाएगा। गडकरी ने यहां इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में फिल्म के कलाकारों अनुपम खेर, पल्लवी जोशी और निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को सम्मानित करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में यह टिप्पणी की।

गडकरी की उपस्थिति में ‘ग्लोबल कश्मीरी पंडित डायस्पोरा’ (जीकेपीडी) द्वारा ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म के कलाकारों और निर्देशक को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता श्याम जाजू भी मौजूद थे। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री गडकरी ने इस अवसर पर कहा कि कश्मीरी पंडितों का एक महान और समृद्ध इतिहास है।

गडकरी ने कहा, ‘‘यह सच है कि कश्मीरी पंडितों का उत्पीड़न किया गया और उन्हें (घाटी से) बाहर जाने के लिए मजबूर किया गया। विवेक अग्निहोत्री ने कश्मीरी पंडितों की दुर्दशा को उचित तरीके से चित्रित किया है। मैं उन्हें इतिहास को दोबारा देखने के लिए धन्यवाद देता हूं।”

उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडितों का वास्तविक इतिहास लोगों को नहीं पता था और ‘‘सच्चाई छिपाने के प्रयास किए गए।” गडकरी ने कहा कि अग्निहोत्री ने फिल्म के माध्यम से दिखाया है कि कट्टरवाद लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता को नष्ट कर देता है। (एजेंसी )

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.