Published On : Sat, Jul 20th, 2019

सायबर अपराधों के जांच के लिए जांच व्यवस्था डिजिटल होना आवश्यक- विशेष पुलिस महानिरीक्षक

Advertisement

मुंबई :दिनों-दिन बढ़ते डिजिटल आर्थिक व्यवहार के कारण सायबर अपराधों में वृद्धि हो रही है। इन अपराधों पर नियंत्रण पाने के लिए जांच व्यवस्था का भी डिजिटल होना आवश्यक है। इस दृष्टि से महाराष्ट्र पुलिस का महाराष्ट्र सायबर सजग है और सायबर अपराधों की जांच में महाराष्ट्र देश में अग्रसर राज्य है, यह प्रतिपादन महाराष्ट्र सायबर के विशेष पुलिस महानिरीक्षक ब्रिजेश सिंह ने आज यहाँ पर किया।

महाराष्ट्र सायबर की ओर से राज्य के सायबर सेल के नोडल अधिकारी/ कर्मचारियों के लिए महिला एवं बच्चों से संबंधित सायबर अपराधों पर प्रतिबंध के लिए शुरू किए गए सीसीपीडब्ल्यूसी इस वेबसाइट से संबंधित कार्यशाला में श्री. सिंह बोल रहे थे। इस दौरान महाराष्ट्र सायबर के पुलिस अधीक्षक बालसिंग रजपूत, सचिन पांडकर, पुलिस उपायुक्त श्री. खैरे आदि इस उपस्थित थे।

कार्यशाला में सीसीपीडब्ल्यूसी में उत्कृष्ट कार्य करने पर पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को गौरवान्वित किया गया।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.