Published On : Fri, Apr 10th, 2020

प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री राहतकोष में भारतीय वैद्यक समन्वय समिति ने दिया 3 लाख का योगदान

Advertisement

नागपुर: भारतीय वैद्यक समन्वय समिति की ओर से वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संकट से पीड़ित गरीब , मजदूर वर्ग , जननागरिक आवश्यक सामग्री व स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ज़िलाधिकारी रविन्द्र ठाकरे को प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए 2 लाख तथा मुख्यमंत्री सहायता निधि में 1लाख की राशि का आर्थिक सहयोग चेक से प्रदान किया ।

इस अवसर पर ठाकरे ने आयुर्वेद महाविद्यालय एवं नागपुर की संस्थाओ से आग्रह किया कि वे ज़िला आरोग्य सेवाएं हेतु स्वेच्छा से ज़िला अधिकारी कार्यालय को आर्थिक सहयोग प्रदान करें ।

भारतीय वैद्यक समन्वय समिति के सचिव डॉ.गोविंद प्रसाद उपाध्याय ने ठाकरे जी से स्वास्थ्य संबंधी चर्चा की तथा उनके प्रशासनिक कार्यों के प्रति अभिवादन व्यक्त किया। साथ ही कोविद 19 संक्रमण बचाव के लिए पीपीई किट उपलब्ध कराने का निवेदन किया ।

संस्था सहसचिव डॉ. रामकृष्ण छांगाणी, श्री आयुर्वेद महाविद्यालय प्राचार्य डॉ .मोहन येवले ने भविष्य में ज़िला आरोग्य सेवाएं के लिए आर्थिक योगदान सहयोग का आश्वासन दिया।

Advertisement

इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं मनपा आयुक्त के जननागरिक हितार्थ निर्देशानुसार कोराना संक्रमण बचाव के लिए ज़िलाधिकारी कर्मचारियों को अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन की शाखा विदर्भ प्रांतीय आयुर्वेद सम्मेलन के सचिव डॉ.जयकृष्ण छांगाणी ने मास्क वितरित किये।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.